इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में संस्था पौरुष ने पुरुष सुरक्षा के मुद्दे को लेकर एक अनोखा कदम उठाने का एलान किया है। संस्था ने घोषणा की है कि विजयादशमी पर समाज को झकझोरने वाले आपराधिक मामलों में शामिल महिलाओं के शूर्पणखा रूपी पुतले जलाए जाएंगे।
राजा रघुवंशी हत्याकांड का जिक्र
इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान पत्नी और उसके प्रेमी साथियों द्वारा हत्या किए जाने का मामला काफी चर्चा में रहा था। इसी तरह मुस्कान नाम की महिला द्वारा अपने पति की हत्या कर शव को नीले ड्रम में भरने का मामला भी सामने आया था। संस्था का कहना है कि देशभर में ऐसे कई मामले हुए हैं जिनमें शादी के बाद पुरुषों की सुरक्षा खतरे में रही है।
सोनम रघुवंशी सहित 11 महिलाओं के पुतले जलाने का निर्णय
संस्था पौरुष ने निर्णय लिया है कि विजयादशमी पर राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी सहित 11 महिलाओं के पुतले शूर्पणखा के प्रतीक स्वरूप जलाए जाएंगे। संस्था का मानना है कि यह कदम समाज को ऐसे अपराधों के प्रति जागरूक करेगा।
विधायक उषा ठाकुर ने किया समर्थन
विधायक उषा ठाकुर ने संस्था के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि पुरुषों के खिलाफ अपराधों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि संस्था पौरुष का यह प्रयास सराहनीय है। देशभर में महिलाओं द्वारा किए जा रहे ऐसे अपराध समाज के लिए घातक हैं।


Users Today : 29
Total Users : 18351
Views Today : 43
Total views : 33633
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 6:45 am