बठिंडा: बहुचर्चित इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ भाभी कमल कौर हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपित जसप्रीत सिंह व निमरतजीत के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश अमृतपाल सिंह मेहरों ने रची थी, जो वारदात के बाद अमृतसर से दुबई भाग गया। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस की कार्रवाई की तैयारी चल रही है। इसके अलावा रंजीत सिंह व एक अज्ञात शख्स को भी मामले में नामजद किया गया है।
गौरतलब है कि 10 जून को कंचन कुमारी की लाश आदेश अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कार से बरामद हुई थी। जांच में खुलासा हुआ कि जसप्रीत व निमरतजीत ने अमृतपाल सिंह मेहरों की योजना के तहत कमल कौर की हत्या की और लाश को कार में डालकर अस्पताल की पार्किंग में छोड़ फरार हो गए। फिलहाल अमृतपाल सिंह मेहरों व रंजीत सिंह की गिरफ्तारी बाकी है, जबकि जसप्रीत व निमरतजीत जेल में बंद हैं।


Users Today : 32
Total Users : 18971
Views Today : 52
Total views : 34721
Who's Online : 0
Server Time : October 27, 2026 6:16 pm