माछीवाड़ा साहिब: अपने अच्छे भविष्य के लिए कुछ साल पहले कनाडा गए माछीवाड़ा के युवक रमनदीप सिंह गिल (40) का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रमनदीप सिंह गिल कनाडा के शहर सरी में रहते थे, जहां उनका अपना व्यवसाय था।
12 सितंबर को उन्हें छाती में दर्द होने लगा और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनका हृदय का ऑपरेशन किया। इलाज के दौरान ही दो दिन बाद उन्हें फिर से छाती में समस्या हुई और यह दुबारा आया अटैक उनके लिए जानलेवा साबित हुआ। मृतक रमनदीप सिंह गिल अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए।
यद्यपि उनका भाई तरन गिल और अन्य परिवारजन कनाडा में ही रहते हैं, लेकिन माछीवाड़ा इलाके में यह युवक नेकदिल और सख्शियत के रूप में जाना जाता था। वह अपने दोस्तों और मित्रों में काफी लोकप्रिय था और विदेश में रहते हुए भी अपने जन्मभूमि से जुड़ा हुआ था। युवक की मौत के कारण इलाके में शोक की लहर फैली हुई है।


Users Today : 33
Total Users : 18972
Views Today : 56
Total views : 34725
Who's Online : 0
Server Time : October 27, 2026 7:07 pm