• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
आज 79 वर्ष का हुआ हमारा राष्ट्र ध्वज तिरंगा PHE दफ्तर में महिला के साथ छेड़छाड़, अश्लिल हरकत और अभद्र ईशारे  रंगवासा में सरकारी जमीन पर बस रही अवैध कालोनी का काम रुकवाया अनिका मामले में जवाब नहीं दे रही सरकार, इलाज में देरी पर हाईकोर्ट ने दिखाई गंभीरता नगर निगम में एक और स्कैम: एक संपत्ति के कई खाते नगर निगम के 200 पेंशनर गायब, नहीं कराई KYC नरोत्तम की दावेदारी तय, नामांकन पत्र खरीदा अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट में सीईओ नियुक्त करेंगे नाफरमानी: एक वर्ष बाद भी निरस्त नहीं किया बटांकन बिजली चोरों का सहयोग कर गुप्त जानकारी उजागर करता है JE और लाइन मेन

पंजाबियों के लिए आ गई नई आफत! बाढ़ के बाद पढ़ें अब तक की पूरी Report

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 15, 2025
in पंजाब
0

गुरदासपुर: गुरदासपुर जिले के विभिन्न ब्लॉकों के 329 गांवों में बाढ़ से भारी नुकसान होने के बाद, भले ही गांवों से पानी कम होना शुरू हो गया है, लेकिन इन बाढ़ों ने लोगों के स्वास्थ्य को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है। इसके चलते, गुरदासपुर जिले में लगभग 1.87 लाख से अधिक लोग बाढ़ के कारण स्वास्थ्य की दृष्टि से प्रभावित हुए हैं। इन लोगों को तत्काल राहत देने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिविल सर्जन डॉ. जसविंदर सिंह के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर कैम्प लगाए जा रहे हैं और आज से 3 दिवसीय विशेष अभियान भी शुरू किया गया है, जिसके तहत बाढ़ प्रभावित गांवों में टीमें विशेष रूप से जांच करेंगी।

सिविल सर्जन डॉ. जसविंदर सिंह ने बताया कि गुरदासपुर जिले में अब तक 1134 मैडीकल कैम्प लगाए जा चुके हैं, जबकि मोबाइल कैम्पों को मिलाकर कुल 184 स्थानों पर कैम्प लगाकर लोगों का इलाज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिले में 199 टीमें काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न टीमों द्वारा जिले में मैडीकल कैम्प लगाकर 78 हजार 562 लोगों का इलाज किया जा चुका है, जिनमें से 788 लोग ऐसे थे जिन्हें पेट से संबंधित बीमारियों की शिकायत थी। इसी तरह, 5177 लोगों को बुखार हो चुका है, जबकि इन कैम्पों में 17 लोग ऐसे पहुंचे जिन्हें कुत्तों ने काटा था, जबकि 2 लोगों को सांप ने काटने के बाद भी उन्होंने यहां आकर इलाज करवाया। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव और अन्य कई तरह की समस्याओं के कारण इन कैम्पों में 1341 लोगों ने आंखों की बीमारियों से संबंधित जांच करवाई, जबकि 12952 लोगों को त्वचा से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिनका विभिन्न मैडीकल कैम्पों के दौरान चेकअप करके इलाज किया जा रहा है।

गांवों में स्प्रे का काम जारी
सिविल सर्जन डॉ. जसविंदर सिंह ने बताया कि लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए गांवों में स्प्रे भी करवाई जा रही है, जिसके तहत 299 गांवों में विभिन्न कीटनाशकों का स्प्रे करवाया गया है। इसी तरह, डेंगू से लोगों को बचाने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार प्रयासरत हैं। अब तक जिले में डेंगू से पीड़ित 38 मरीज सामने आ चुके हैं, जबकि जिले में 84 लोगों के डेंगू से संबंधित टैस्ट भी किए जा चुके हैं। इनमें से 122 टैस्ट बाढ़ प्रभावित इलाकों में किए गए हैं।

पीने के पानी के नमूने फेल हो रहे हैं
सिविल सर्जन ने बताया कि लोगों को पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस समय कई जगहों पर पीने का पानी भी दूषित होने का डर है। इस कारण विभिन्न टीमों द्वारा पानी के नमूने लेकर उनकी जांच भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब तक 196 जगहों से पानी के नमूने लिए गए हैं, जिनमें से 169 नमूने पास हुए हैं, जबकि 27 नमूने फेल हो चुके हैं।

सांप के काटने से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है
सिविल सर्जन ने बताया कि इस समय जहां अन्य स्वास्थ्य समस्याएं लोगों को परेशान कर रही हैं, वहीं सांप के काटने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब तक 33 व्यक्तियों को विभिन्न जगहों पर सांपों ने डसा है। उन्होंने कहा कि इन लोगों के इलाज के लिए विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों में 1102 वायल उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से सांप के काटे मरीजों का इलाज किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा लोगों को अन्य विभिन्न प्रकार की आवश्यक दवाएं भी मुफ्त दी जा चुकी हैं, जिसके तहत अब तक जिले में 84936 मैडीकल किटें बांटी जा चुकी हैं और आने वाले दिनों में भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

Previous Post

स्कूली ऑटो में बच्चों की भीड़ देखकर दंग रह गई पुलिस, गिनती में उड़ गए होश

Next Post

Punjab : CIA स्टाफ के हाथ लगी कामयाबी, 3 तस्कर गिरफ्तार

Next Post

Punjab : CIA स्टाफ के हाथ लगी कामयाबी, 3 तस्कर गिरफ्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आज विधानसभा परिसर में विपक्ष ने छात्रों के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे कांग्रेस विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नारे लगाए। कांग्रेस विधायकों से मिलने पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से  मांग की कि उन्होंने छात्रों का अपमान किया है, वे छात्रों से माफी मांगे।
विजयवर्गीय ने कहा - मैंने ऐसा कुछ नहीं किया और माफ़ी मांगने से इनकार करते हुए वहां से चले गए। विधानसभा परिसर में 
प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष के साथ कांग्रेस के कई विधायक शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार का अड़ियल रवैया है, छात्रों की बात सुनने की जगह उन्हें बुरी तरह पीटा गया।
वहीं, सत्तापक्ष का कहना है कि विपक्ष केवल राजनीतिक माहौल बनाने के लिए प्रदर्शन कर रहे है और सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। मामले में मंत्री ने नियमों का हवाला भी दिया।
.
.


#janhitmedia #bhopal #indore #umangsinghar 
#kailashvijaywargiy #delhi #news #today
मप्र की विधानसभा ने विपक्ष का धरना, छात्रों से माफ़ी की मांग
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 5 6 0 9
Users Today : 27
Total Users : 15609
Views Today : 65
Total views : 27770
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 7:05 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.