महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले से एक भीषण हादसा सामने आया है, जहां शनिवार देर रात एक कंटेनर का ब्रेक फेल हो गया. इस दौरान कंटेनर ने एक बाद एक करीब 9 गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं हैं, लेकिन कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान और परेशान है.
अहिल्यानगर जिले के नगरसंभाजीनगर हाईवे पर शनिवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया. हरियाणा नंबर का कंटेनर का ब्रेक फेल हो जाने से उसने करीब नौ गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी. यह घटना रात करीब 11 बजे एसपी ऑफिस के पास हुई. जानकारी के अनुसार, कंटेनर संभाजीनगर से पुणे की ओर जा रहा था, तभी अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया. इसके चलते एसपी ऑफिस के पास सड़क किनारे एक होटल के बाहर खड़ी गाड़ियों को उसने टक्कर मार दी.

Users Today : 29
Total Users : 18351
Views Today : 43
Total views : 33633
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 6:45 am