• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
PHE दफ्तर में महिला के साथ छेड़छाड़, अश्लिल हरकत और अभद्र ईशारे  रंगवासा में सरकारी जमीन पर बस रही अवैध कालोनी का काम रुकवाया अनिका मामले में जवाब नहीं दे रही सरकार, इलाज में देरी पर हाईकोर्ट ने दिखाई गंभीरता नगर निगम में एक और स्कैम: एक संपत्ति के कई खाते नगर निगम के 200 पेंशनर गायब, नहीं कराई KYC नरोत्तम की दावेदारी तय, नामांकन पत्र खरीदा अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट में सीईओ नियुक्त करेंगे नाफरमानी: एक वर्ष बाद भी निरस्त नहीं किया बटांकन बिजली चोरों का सहयोग कर गुप्त जानकारी उजागर करता है JE और लाइन मेन अब डीजल में भी शुरू होगी मिलावट 

आजादी के आंदोलन से लेकर आपातकाल के मुश्किल दिनों तक… पीएम मोदी और अमित शाह ने ऐसे दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 14, 2025
in राष्ट्रीय
0

हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है, आज राष्ट्रीय हिंदी दिवस की 76वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह ने देशवासियों को बधाई दी. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट के जरिए कहा कि हिंदी दिवस की आप सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं. हिंदी केवल भाषा ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, भावनाओं और पहचान की आत्मा है. इस दिन हम यह संकल्प लें कि हिंदी के साथ-साथ सभी भारतीय भाषाओं को और समृद्ध बनाएंगे और उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक गर्व से पहुंचाएंगे. आज पूरी दुनिया में हिंदी का बढ़ता सम्मान हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा की बात है.

गृहमंत्री अमित शाह ने भी 76 वें हिंदी दिवस की शुभकामनाए दीं. उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस की आप सभी को बधाई. हिंदी आज केवल संवाद का साधन नहीं, राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने वाली हिंदी बल्कि तकनीक, विज्ञान और शोध की भाषा के रूप में भी उभर रही है. आजादी की लड़ाई से लेकर आपातकाल जैसे कठिन समय तक, इसने देशवासियों को एकजुट रखने का काम किया है. हिंदी सभी भारतीय भाषाओं को साथ लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करती है और आने वाले समय में विकसित भारत और भाषाई आत्मनिर्भरता की राह में भी अपनी अहम भूमिका निभाती रहेगी.

भारतीय भाषाएं संस्कृति और एकता का प्रतीक

गृहमंत्री अमित शाह ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि अपना भारत एक भाषा प्रधान देश है. हमारी भाषाएं सदियों से संस्कृति, इतिहास, परंपराओं, ज्ञान, दर्शन, विज्ञान और अध्यात्म को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने का काम करती रहीं हैं. हिमालयों की उंचाइंयों से लेकर दक्षिण के विशाल समुद्रों तक, मरु भूमि से लेकर बीहड़ के जंगलों से गांव की चौपालों तक भाषाओं ने इंसानों को हर परिस्थिति में एकजुट और संगठित रहना सिखाया है. मिलकर चलों, मिलकर सोचों यही हमारी भाषाई सांस्कृतिक चेतना का मूल मंत्र है. भारतीय भाषाओं ने हर वर्ग के लोगों को अधिव्यक्ति का अवसर दिया है.

उन्होंने आगे कहा कि पूर्वोतर में बीहू का गान, तमिलनाडू में ओवियारु की आवाज, पंजाब में लोडड़ी के गीत, बिहार में विघापती की पदावली, बंगाल में बाउल संत के भजन, कजरी गीत, भिखारी ठाकुर की विदेशियां, इन सब ने हमारी संस्कृति को कल्याणकारी बनाया है. भाषाएं एकता के सूत्र में बंधकर आगे बढ़ रहीं हैं. संत तिरूवल्लुर को जितनी भावुकता के साथ दक्षिण में गाया जाता है, उतनी ही रुचि से उत्तर में पढ़ा जाता है. कृष्णदेव राय जितने दक्षिण में प्रिय हुए उतने ही उत्तर में भी हुए. सुब्रमण्यम भारती की रचनाएं राष्ट्र प्रेम को बढ़ाती हैं. गोस्वामी तुलसीदास को देश में पूजा जाता है. कबीर दास के दोहे तमिल, कन्नड़ और मलयालम अनुवादों में भी पाए जाते हैं. सूरदास की पदावली दक्षिण भारत के मंदिरों में प्रचलित है. शंकरदेव और माधवदेव को हर वैष्णव जानता है. भूपेंन हजारिका को हरियाणा का युवा गुनगुनाता है. अजादी के आंदोलन में हमारी भाषाओं की बड़ी भूमिका रही.

स्वाधीनता संग्राम में भाषाओं का योगदान

गृहमंत्री ने आगे कहा कि हमारे स्वाधीनता सैनानियों ने जनपदों की भाषाओं को गांव-देहातों की भाषा से जोड़ा. हिंदी के साथ ही सभी भाषाओं के कवियों, नाट्यकारों, साहित्यकारों ने लोकभाषाओं, लोककथाओं, लोकगीतों और लोकनाटक के माध्यम से समाज मे स्वाधीनता के संकल्प को प्रबल बनाया. वंदे मातरम और भारत माता की जय जैसे नारे हमारी भाषाई चेतना से ही निकले. 14 सितंबर 1449 को देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी भाषा को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया.

हिंदी और भारतीय भाषाओं का स्वर्णिम काल

गृहमंत्री अमित शाह आगे बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय भाषाओं और संस्कृति का स्वर्णिम काल आया है. चाहे से संयुक्त राज्य संघ का मंच हो, G-20 हो, SCO में संबोधन हो, पीएम मोदी ने हिंदी और भारतीय भाषाओं में संवाद कर भारतीय भाषाओं का स्वाभिमान बढ़ाया है. राजभाषा हिंदी ने 76 गौरवशाली वर्ष पूरे किए हैं. 2014 के बाद सरकारी काम में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा दिया गया है. हमारा लक्ष्य है कि हिंदी और अन्य भाषाएं तकनीक, विज्ञान, न्याय, शिक्षा और प्रशासन की धुरी बने. डिजिटल इंडिया, ई-गवर्नेंस, AI, और मशीन लर्निंग युग में हम भारतीय भाषाओं को वैश्विक स्तर पर मजबूत और तकनीकी करें. हिंदी दिवस के अवसर पर हम हिंदी के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं का सम्मान करें.

Previous Post

भारत-पाकिस्तान मैच का जबरदस्त विरोध, सड़कों पर शिवसेना, तोड़ी जा रहीं टीवी

Next Post

अहिल्यानगर में कंटेनर के ब्रेक फेल, 9 गाड़ियों को कुचला… देखें CCTV फुटेज

Next Post

अहिल्यानगर में कंटेनर के ब्रेक फेल, 9 गाड़ियों को कुचला… देखें CCTV फुटेज

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन,  मोदी के पुतले जलाए...
दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सरकार द्वारा लाठी चार्ज के आदेश पर पुलिस ने छात्रों को बुरी तरह पीटा है। कई छात्र अस्पताल में भर्ती है, जिन्हें देखने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका ने कांग्रेस नेताओं के साथ पीएम आवास के बाहर धरना दे दिया था। 
दोपहर में धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं और राहुल को कुछ देर बाद ही पुलिस ने उठाने की कोशिश की, पुलिस की नहीं सुनने पर जबरिया तरीके से उन्हें उठाकर पुलिस वैन में ले गई। 
राहुल गांधी के विरोध में कांग्रेस ने देशभर में विरोध शुरू कर दिया और पीएम नरेंद्र मोदी के पुतले भी फूंके गए। 
.
.

#janhitmedia #rahulgandhi #raga #congress 
#delhipolice #delhi #indore #news #protest 
#bhopal #harda_news #madhyapradesh
राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध, मोदी का पुतला जलाया # #janhitmedia
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 5 5 8 7
Users Today : 5
Total Users : 15587
Views Today : 5
Total views : 27710
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 6:15 am
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.