• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
11 अक्टूबर को इंदौर में T20 क्रिकेट, पुलिस की एडवाइजरी आवासीय क्षेत्र में व्यवसाय पर कार्रवाई से भड़के राजधानी के व्यापारी इंदौर के दो वार्डों में होंगे उप चुनाव रक्षाबंधन पर आज सिटी बस में मुफ्त सफर, इंटरसिटी चार्टर बसों में 48 घंटे फ्री यात्रा सहकारिता के चोले में माफिया: गांधी नगर के प्रबंधक पांडे ने 25 हजार के वेतन में खड़ा किया 30 -40 करोड़... गरीब किसानों का दुश्मन बना प्रशासन नोटरी से नामांतरण घोटाला : एक को बचाने में नया कांड, जांच है या स्क्रिप्ट? राजस्व घोटाले में एआरओ को शोकाज, 3 की सेवा समाप्त 7 वर्ष के अनघ का सीएम ने किया सम्मान पुलिस थाने बुलाया तो फरार हो गया कब्जाखोर

IND vs PAK: बवाल और बॉयकॉट के बीच भारत-पाकिस्तान मैच का बवंडर, दुबई में भी पड़ोसी करेगा सरेंडर!

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 14, 2025
in खेल
0

विवाद पहले भी हुए, तनाव पहले भी हुए, टकराव पहले भी देखने को मिले और विरोध के सुर सैकड़ों बार उठे. भारत और पाकिस्तान के बीच जब-जब क्रिकेट के मैदान पर टकराव हुआ, तब-तब इनमें से कुछ न कुछ नजारे हमेशा ही देखने को मिले. मगर रविवार 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर जैसा माहौल है, वो इस सदी में शायद दूसरी बार ही हो रहा हो. पहलगाम आतंकी हमले और फिर 4 दिन की जंग के कारण इस बार एशिया कप में होने जा रहे भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर विरोध के सुर बेहद आक्रामक और तेज हैं. मगर विरोध के सुर और बॉयकॉट की आवाजों के बीच दोनों टीम इस मुकाबले के लिए उतर रही हैं और इस बार मुकाबला तनाव भरा हो सकता है.

अलग लेवल पर भारत और पाकिस्तान की टीम

तमाम विवादों और पाकिस्तान को बैन करने या एशिया कप 2025 के बॉयकॉट करने की मांग के बावजूद भारत को इसी टीम के साथ ग्रुप ए में रखा गया था, जैसा कि पिछले कई सालों से हर टूर्नामेंट में एक प्रथा बन चुकी है. दोनों टीम अलग-अलग परिस्थितियों और प्रदर्शन के दौर के साथ इस मुकाबले में उतरेंगी. जहां भारतीय टीम ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप जीता और फिर इस फॉर्मेट में नए खिलाड़ियों के आने के बावजूद अपना दबदबा कायम रखा, वहीं पाकिस्तानी टीम उस वर्ल्ड कप में शर्मनाक हार के बाद लगातार उथल-पुथल से गुजर रही है और प्रदर्शन में सुधार भी कोई खास नहीं हुआ.

इस टूर्नामेंट में हालांकि दोनों ने पहले ही मैच में जोरदार जीत दर्ज की. टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में यूएई को सिर्फ 57 रन पर ढेर किया और फिर इस स्कोर को मात्र 27 गेंदों में हासिल करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की ती. वहीं पाकिस्तान ने भी अपने पहले मैच में ओमान को 93 रन से हराया. पाकिस्तान ने इस मुकाबले में अपने स्पिनर्स के दम पर ओमान को सिर्फ 67 रन पर समेटा लेकिन उससे पहले 160 रन का स्कोर बनाते हुए खुद उसके पसीने छूट गए थे. ओमान जैसी टीम के सामने भी पाकिस्तानी बल्लेबाजी की कलई खुल गई थी. ऐसे में जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पंड्या जैसे गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाजी कितना असर छोड़ेगी, कहना मुश्किल है.

टी20 में टीम इंडिया का पलड़ा भारी

जहां तक दोनों टीम के रिकॉर्ड की बात है तो भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 फॉर्मेट में पलड़ा टीम इंडिया का ही भारी है. दोनों टीम के बीच पहला मैच 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में खेला गया था, जो टाई रहा था और फिर बॉल आउट में भारत ने वो मुकाबला जीता था. तब से 2024 टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए पिछले मुकाबले तक भारत और पाकिस्तान का 13 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें से 10 बार टीम इंडिया ने ही बाजी मारी है. पाकिस्तान को सिर्फ 3 बार जीत मिली है. इन 3 में से भी पाकिस्तान की दो जीत पिछले 4 साल में आई है. संयोग से पाकिस्तान ने आखिरी बार भारत को इस फॉर्मेट में एशिया कप 2022 में ही हराया था.

प्लेइंग इलेवन की बात करें तो सबसे ज्यादा उत्सुकता इसको लेकर ही है. इसकी खास वजहें भी है. असल में दोनों ही टीम इस टूर्नामेंट में अपने-अपने पहले मैच दुबई के मैदान पर ही खेले थे. इसमें भारत ने UAE के खिलाफ जिस तरह की प्लेइंग इलेवन उतारी थी, बिल्कुल वैसी ही प्लेइंग 11 पाकिस्तान ने ओमान के खिलाफ उतारी थी. दोनों टीम ने एक प्रमुख तेज गेंदबाज (जसप्रीत बुमराह और शाहीन शाह अफरीदी) को प्लेइंग 11 में जगह दी थी, जबकि दूसरे सीमर की भूमिका ऑलराउंडर (हार्दिक पंड्या और फहीम अशरफ) ने निभाई थी. दोनों तरफ से असली कमाल स्पिनर्स ने दिखाया था. ऐसे में क्या एक-दूसरे के खिलाफ भी भारत-पाकिस्तान यही रणनीति अपनाएंगे, ये सबसे रोचक होगा.

टिकटों की बिक्री भी बनी सिरदर्द

जहां तक मैच से जुड़े विवाद की बात है तो भारत में कई राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन लगातार इस मुकाबले का विरोध कर रहे हैं. कोई सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन का ऐलान कर चुका है, जबकि सोशल मीडिया पर भी कई मशहूर हस्तियां और इंफ्लुएंसर भी पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले को न देखने का ऐलान कर चुके हैं. वहीं दुबई में एक अलग समस्या ने आयोजकों की मुश्किलें बढ़ाई हैं. पिछले कई सालों में शायद ये पहला ही मौका है, जब भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट कई दिनों पहले ही पूरी तरह बिक नहीं गए. मैच से 2 दिन पहले तक भी 50 फीसदी टिकट ही बिकने की खबरें आई हैं. इसकी वजह बॉयकॉट से ज्यादा टिकटों की कीमत बताई जा रही है और ऐसे में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में कई सीट इस बार खाली दिख सकती हैं.

Previous Post

कौन हैं टॉमी रॉबिन्सन, जिनकी एक अपील पर लंदन में जुटे लाखों लोग

Next Post

50 दिन में 300 करोड़ पार, कमाया बजट का 22 गुना, ये है Mahavatar Narshimha का पूरा लेखा जोखा

Next Post

50 दिन में 300 करोड़ पार, कमाया बजट का 22 गुना, ये है Mahavatar Narshimha का पूरा लेखा जोखा

दिल्ली, नोएडा और आसपास के क्षेत्र में जघन्य अपराधों, छात्रों के प्रदर्शन के दौरान सरकार और अन्य संवैधानिक संस्थाओं के झूठ बोलने तथा  महिला पत्रकार से पुलिस द्वारा मारपीट के मामले सहित कई मुद्दों पर अब अधिवक्ता मुखर हो गए हैं। 
दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने पटियाला कोर्ट हाउस से सुप्रीम कोर्ट तक सड़क पर पैदल मार्च निकाला और कहा कि अब हम सरकार को प्रधानमंत्री या किसी भी संवैधानिक संस्था को देश से झूठ नहीं बोलने देंगे।
वकीलों का कहना है कि अब प्रधानमंत्री या कोई भी संवैधानिक संस्था देश से झूठ बोलती है तो हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट को खुद संज्ञान देना होगा उन्होंने यह भी कहा की "बेंच को डरने की जरूरत नहीं है बार  उनके साथ है"।  कुल मिलाकर अब भ्रष्टाचार ही नहीं सरकार द्वारा परोसे जा रहे झूठ को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
यह भी कहा कि एक महिला पत्रकार को बुरी तरह मारा गया है, इस तरह की हरकते बर्दाश्त नहीं की जाएगी, दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की।  
.
.

#janhitmedia #indore #delhi #advocate #news 
#supremecourt #pmmodi #electioncommission 
#breakingnews #viral #shorts #currentaffairs
दिल्ली में वकीलों का पैदल मार्च, बोले अब झूठ नहीं चलेगा
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 6 9 9 1
Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 19
Total views : 30834
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 1:43 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.