लंदन में शनिवार को 1 लाख से ज्यादा लोगों ने ‘यूनाइट द किंगडम’ नाम की रैली निकाली. इसका नेतृत्व एंटी इमिग्रेशन नेता टॉमी रॉबिन्सन ने किया. इमिग्रेशन विरोधी इस रैली को ब्रिटेन की सबसे बड़ी दक्षिणपंथी रैली माना जा रहा है. आइए जानते हैं टॉमी रॉबिन्सन के बारे में, जो ब्रिटेन के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक माने जाते हैं…
41 साल के टॉमी रॉबिन्सन का असली नाम स्टीवेन क्रिस्टोफर याक्सले-लेनन है. उनका जन्म 1982 में लंदन में हुआ था. वह 20 साल की उम्र में ब्रिटिश नेशनल पार्टी में शामिल हुए थे, लेकिन साल भर बाद ही पार्टी छोड़ दी. टॉमी की शादी जुलाई 2011 में हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं. वह इस्लामी कट्टरपंथ और ब्रिटेन में बढ़ते प्रवासन की समस्या को लेकर अपनी चिंता जताते रहे हैं.


Users Today : 57
Total Users : 18379
Views Today : 85
Total views : 33675
Who's Online : 2
Server Time : October 21, 2026 1:33 pm