लुधियाना : ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़कों पर शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी कड़ी में बीते सप्ताह 3 दिन की गई नाकाबंदी के दौरान 136 वाहनों के चालान किए गए जिनमें चालक शराबी हालत में ड्राइविंग कर रहे थे।
ए.सी.पी. ट्रैफिक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा शराबी हालत में ड्राइविंग करते पकड़े जाने पर 500 रुपए की जुर्माना राशि तय की गई है। इसके साथ चालक का ड्राइविंग लाइसैंस 3 माह के लिए सस्पैंड करने का भी प्रावधान है।
उन्होंने कहा कि सड़कों पर शराब का सेवन कर वाहन चलना खतरे से खाली नहीं, इसलिए लोग ड्रंकन ड्राइविंग का मोह त्याग कर अपने वाहन चलाएं। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा ड्रंकन ड्राइविंग पर नुकेल करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।


Users Today : 20
Total Users : 18450
Views Today : 20
Total views : 33760
Who's Online : 0
Server Time : October 22, 2026 3:19 am