जालंधर : जालंधर के नकोदर चौक स्थित एक नामी नेक्सा कार शोरूम इन दिनों विवादों में घिरा हुआ है। दरअसल यहां से कार खरीदने वाले एक रिटायर्ड फौजी का भरोसा टूटा और लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया। शोरूम की महिला सेल्जमैन तानिया टंडन पर आरोप है कि उसने कार की डील के नाम पर ग्राहक से 2.80 लाख रुपये हड़प लिए और अब फरार हो गई है।
शिकायतकर्ता कुलवंत सिंह, जो सेना से सूबेदार पद से रिटायर हैं, ने बताया कि उन्होंने अपनी पुरानी ब्रेजा कार बदलकर नई खरीदने के लिए शोरूम का रुख किया था। पीड़ित ने शोरूम में तानिया से एक्स.एल. 6 कार देने के लिए डील की, जोकि 13.50 लाख रुपए में हुई। पीड़ित का आरोप है कि इस पूरे हिसाब-किताब में सेल्जमैन ने उसके साथ 2.80 लाख रुपए की ठगी मारी है। पीड़ित का कहना है कि तीन महीने तक पैसे न मिलने पर पीड़ित ने कई बार शोरूम मैनेजर से भी संपर्क किया लेकिन नतीजा शून्य रहा। आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद थाना नंबर 4 की पुलिस ने आरोपी महिला सेल्जमैन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तानिया टंडन महेंद्रू मोहल्ला की रहने वाली है और फिलहाल फरार चल रही है।


Users Today : 96
Total Users : 18418
Views Today : 134
Total views : 33724
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 9:48 pm