पंजाब में आई बाढ़ ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। पंजाब की मौजूदा स्थिति ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस मुश्किल घड़ी में जहां पंजाबी कलाकारों सहित बॉलीवुड सितारे मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
इस बीच मशहूर सोशल मीडिया स्टार किली पॉल (Kili Paul) ने अपने पंजाब में आई बाढ़ पर दुख व्यक्त किया है। बेहद फेमस किली पॉल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर कहा कि, ”पंजाब के मौजूदा हालातों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए लोगों की लिए दुआ मांगी है। उन्होंने कहा कि, पंजाब में आई बाढ़ के बारे में सुना और वीडियो में देखा जिससे दिल को बहुत दुख हुआ… मैं पंजाब के लिए दुआ करता हूं कि भगवान आप पर अपनी कृपा बनाए रखें। इस मुश्किल घड़ी में आप सभी को संभलने की शक्ति दे। धन्यवाद।”
आपको बता दें कि, Killi Paul तंजानिया (पूर्वी अफ्रीका) के रहने वालै है। वह टिकटॉक, यू ट्यूब और इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हैं। वह अकसर अपनी बहन नीमा पाल के साथ पंजाबी और बॉलवुड गानों पर वीडियोज सांझा करते रहते हैं। Killi Paul सोशल मीडिया स्टार और कंटेट क्रिएटर हैं।


Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 22
Total views : 30837
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 3:51 pm