बिहार में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन का नया अध्याय जुड़ने वाला है. राज्य के भागलपुर जिले में अगले 3 साल के अंदर बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में नई क्रांति आएगी. दरअसल बिहार का सबसे बड़ा पावर प्लांट भागपुर के पीरपैंती में बनने वाला है. यह 2400 मेगावाट का पावर प्लांट 21 हजार करोड़ की लागत से बनेगा जो 1020 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला होगा. साथ ही यह पावर प्लांट बिहार की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ करेगा.
इसके अलावा पावर प्लांट के बनने से जिले में हजारों लोगों को रोजगार का अवसर भी मिलेगा. इस पावर प्लांट के निर्माण का जिम्मा अडानी पावर को दिया गया है. किसी भी परिस्थिति में इस परियोजना को 3 वर्षों में पूरा करने का निर्देश ऊर्जा सचिव ने दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 15 सितंबर को पुर्णिया से इसका शिलान्यास कर सकते हैं. इसके लिए तैयारियां की जा रही है.


Users Today : 57
Total Users : 18379
Views Today : 85
Total views : 33675
Who's Online : 2
Server Time : October 21, 2026 1:31 pm