पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां मलीदा गांव में एक युवक एक ही घर की दो शादीशुदा महिलाओं को लेकर फरार हो गया. गांव में इस घटना को लेकर हंगामा मचा हुआ है. महिलाओं के पति ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है.
यासीन शेख और अनिसुर शेख दो भाई हैं, जो मलीदा गांव के निवासी हैं. दोनों युवकों का आरोप है कि गांव के आरिफ का उनकी पत्नियों से अफेयर था. सोमवार शाम अनिसुर गैराज का काम खत्म करके घर लौटा तो उसने अपने माता-पिता, मां और तीन बेटियों को बेहोशी की हालत में पाया. उसकी पत्नी घर पर नहीं थीं. बाद में, माता-पिता और तीनों बेटियों को बागदा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Users Today : 44
Total Users : 18366
Views Today : 62
Total views : 33652
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 9:54 am