जालंधर : लगातार भारी बारिश और सतलुज नदी के तेज बहाव के कारण जालंधर जिले के संगोवाल गांव के बांध को नुकसान हो सकता है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने सोमवार देर रात सेना की मदद ली।
प्रशासनिक आदेश के बाद सेना की एक पूरी टुकड़ी रात में ही मौके पर पहुंच गई और बांध को सुरक्षित बनाने के लिए कार्य शुरू कर दिया। सेना और प्रशासनिक अमले ने मिलकर बांध को मजबूत करना शुरू कर दिया है ताकि पानी के तेज दबाव को रोका जा सके। फिलहाल हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और आसपास के गांवों के लोगों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।


Users Today : 78
Total Users : 18400
Views Today : 112
Total views : 33702
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 6:08 pm