नई दिल्ली: दिल्ली प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन का 28वां राष्ट्रीय अधिवेशन 6 और 7 सितम्बर, 2025 को अध्यात्म साधना केंद्र, छतरपुर में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में देशभर के मारवाड़ी समुदाय के शीर्ष उद्योगपति और सामाजिक क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले लोग भाग लेंगे।
अधिवेशन के पहले दिन दिल्ली के प्रसिद्ध उद्योगपति श्री पवन कुमार गोयनका अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। श्री गोयनका को कोलकाता में आयोजित चुनावों में वर्ष 2025-2027 सत्र के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।
इस राष्ट्रीय अधिवेशन में 25 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 400 शाखाओं से लगभग 600 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में मिल्ककोज के चेयरमैन डॉ. श्याम सुन्दर अग्रवाल (स्वागताध्यक्ष), बीकानेरवाला ग्रुप के डायरेक्टर संजय अग्रवाल, रूपा गारमेंट्स के प्रमोटर पद्मश्री प्रहलाद राय अग्रवाल, टी टी बनियान समूह के प्रमोटर रिखब चंद जैन, गंगा रियलिटी होम्स के प्रमोटर्स अशोक गर्ग एवं सतीश गर्ग, के एल जे ग्रुप के चेयरमैन के एल जैन, रूंगटा माइंस-रुंगटा स्टील ग्रुप के चेयरमैन नन्दलाल रुंगटा, बोथरा फाउंडेशन के चेयरमैन शुभकरण बोथरा, जेकेजे ज्वेलर्स के प्रमोटर संजय मोसून, जीएन हॉस्टल के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रकाश अग्रवाल, त्रिवेणी इम्पेक्स ग्रुप के चेयरमैन अरुण पंसारी सहित देश के चोटी के उद्योगपति भाग लेंगे।
अधिवेशन की पूर्व संध्या पर 5 सितम्बर की शाम को प्रसिद्ध गायक संजय मित्तल और शुभम रूपम द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा। 6 सितम्बर को दोपहर 1 बजे से सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले मारवाड़ी समाज के बंधुओं को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक राज कुमार मिश्रा एवं प्रांतीय महामंत्री बसंत कुमार पोद्दार ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन की विधिवत शुरुआत 6 सितम्बर 2025 को दोपहर 2 बजे से की जाएगी। अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन देश में समाज की एकमात्र प्रतिनिधि संस्था है, जो 90 वर्षों से समाज सुधार, समाज कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में कार्य कर रही है।


Users Today : 80
Total Users : 18402
Views Today : 114
Total views : 33704
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 6:54 pm