उत्तर प्रदेश के अयोध्या से सोशल मीडिया के जरिए ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने है. मामला अयोध्या जनपद के खजुरहट क्षेत्र का है. यहां गांव के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर मुस्लिम युवती बनकर गुजरात के रहने वाले एक मुस्लिम विवाहित युवक को अपने झांसे में ले लिया. इसके बाद युवक उससे कई महीने तक युवती बन कर प्रेम की बातें करता रहा. अयोध्या के युवक ने गुजरात के विवाहित युवक के सामने खुद को एक पीड़ित विवाहिता की तरह प्रजेंट किया था. वो हमेशा अपने आप को पति के द्वारा मार पीट करने की बात बताया करता था, यही नहीं फोन कॉल पर भी युवक अपने गुजराती प्रेमी से घंटों तक बातें भी करता था.
युवक का नाम मनीष बताया जा रहा. वो लड़कियों की आवाज़ निकलने में माहिर है, जिससे उसने फोन कॉल पर कभी भी जाहिर नहीं होने दिया कि उसकी असलियत क्या है. इसी बातचीत के दौरान मनीष ने गुजराती प्रेमी से 40-40 हजार करके कई बार किस्तों में पैसे ऐठ लिए. मनीष ने गुजराती प्रेमी से कुल एक लाख 40 हजार रुपये ऐठ लिए. बस इसी रकम ने पूरे खेल का पर्दाफांस कर दिया.


Users Today : 48
Total Users : 18370
Views Today : 69
Total views : 33659
Who's Online : 1
Server Time : October 21, 2026 10:38 am