उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दलित युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक दूसरे समुदाय के युवक ने झाड़-फूंक के बहाने दलित युवती के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि झाड़ फूंक के दौरान आरोपी ने पूरे परिवार के सदस्यों को बेहोश कर दिया और फिर उसके 20 साल की बेटी से रेप की वारदात को अंजाम दिया. मामले पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले के जांच में जुट गई है. इसके अलावा युवती का मेडिकल परिक्षण भी करवाया जा रहा है.
घटना सहारनपुर के देवबंद थाना इलाके के एक गांव की है. यहां एक दलित ग्रामीण ने एक दूसरे समुदाय के अल्फ़ाज़ नाम युवक पर अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है. दलित ग्रामीण के द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक उसकी पत्नी की काफी दिनों से बीमार चल रही थी. इसको लेकर उसे लग रहा था कि उसके ऊपर भूत प्रेत का साया है.


Users Today : 62
Total Users : 18384
Views Today : 93
Total views : 33683
Who's Online : 2
Server Time : October 21, 2026 3:09 pm