लुधियाना: बहादुर रोड नई सब्जी मंडी गेट नंबर 1 के बाहर नरेश नाम के युवक पर जानलेवा हमले की सूचना मिली है। नरेश द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उसे पिछले कुछ दिनों से धमकी भरे फोन आ रहे थे। यह मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। पहले उस पर बोतलों से हमला किया गया और फिर तीन गोलियां चलाई गईं, लेकिन गनीमत रही कि नरेश बाल-बाल बच गया। इस हमले के बाद नरेश काफी घबराया हुआ है और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।


Users Today : 78
Total Users : 18400
Views Today : 112
Total views : 33702
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 6:02 pm