चंडीगढ़ः पौंग और रणजीत सागर डैम की भांति भाखड़ा डैम ने भी पंजाब में मालवा क्षेत्र में तबाही मचाने की तैयारी कर ली है। डैम में जालशय का जलस्तर सोमवार को 1674.01 फुट पर था, जो खतरे के निशान से महज 6 फुट से भी कम है। डैम के लिए बढ़ता जलस्तर खतरा पैदा कर सकता है, इसी कारण बी.बी.एम.बी. ने सोमवार को भाखड़ा डैम के फ्लड गेट 4 फुट तक खोल कर सतलुज में 56,000 क्यूसिक पानी छोड़ना शुरू कर दिया।
आम दिनों ने भाखड़ा से सतलुज में आने वाला पानी 36, 000 क्यूसिक रखा जाता है। आम दिनों की तुलना में इस समय सतलुज को डैम का करीब 20,000 क्यूसिक अतिरिक्त पानी झेलना पड़ रहा है। सतलुज में छोड़े जा रहे अतिरिक्त पानी के कारण रोपड़, नवांशहर, मोहाली, पटियाला, संगरूर, मानसा, फतेहगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब, लुधियाना जिलों के सैंकड़ों गांवों पर बाढ़ का खतरा बढ़ चुका है।
सतलुज घग्गर टांगरी, मारकंडा और सतलुज से निकलने वाली भाखड़ा की सभी सहायक नदियों के आसपास हाई अलर्ट कर दिया गया है, जिसके बाद से लोगों ने अपने कीमती सामान की संभाल शुरू कर दी है।


Users Today : 78
Total Users : 18400
Views Today : 112
Total views : 33702
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 6:01 pm