• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
11 अक्टूबर को इंदौर में T20 क्रिकेट, पुलिस की एडवाइजरी आवासीय क्षेत्र में व्यवसाय पर कार्रवाई से भड़के राजधानी के व्यापारी इंदौर के दो वार्डों में होंगे उप चुनाव रक्षाबंधन पर आज सिटी बस में मुफ्त सफर, इंटरसिटी चार्टर बसों में 48 घंटे फ्री यात्रा सहकारिता के चोले में माफिया: गांधी नगर के प्रबंधक पांडे ने 25 हजार के वेतन में खड़ा किया 30 -40 करोड़... गरीब किसानों का दुश्मन बना प्रशासन नोटरी से नामांतरण घोटाला : एक को बचाने में नया कांड, जांच है या स्क्रिप्ट? राजस्व घोटाले में एआरओ को शोकाज, 3 की सेवा समाप्त 7 वर्ष के अनघ का सीएम ने किया सम्मान पुलिस थाने बुलाया तो फरार हो गया कब्जाखोर

आज से पानी भी छोड़ रहे मनोज जरांगे पाटिल, बिगड़ रही हालत, बारिश से आजाद मैदान में कीचड़ ही कीचड़

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 1, 2025
in महाराष्ट्र
0

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने शुक्रवार को मुंबई के आजाद मैदान में आमरण अनशन शुरू कर किया. आज उनके अनशन का चौथा दिन है. बीती रात 12 बजे डॉक्टरों की टीम ने मनोज जरांगे के स्वास्थ्य की जांच की. उनका ब्लड सैंपल लिया गया. उनके शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई. मेडिकल टीम ने बताया कि जरांगे अब पानी भी छोड़ने वाले हैं जो कि उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर है. डॉक्टरों ने उन्हें ORS और पानी पीने की सलाह दी है, लेकिन जरांगे पाटिल ने इससे साफ इनकार कर दिया. उनकी तबियत अब खराब होती जा रही है. आज चौथा दिन है जब उन्होंने अनाज का एक दाना तक नही खाया है.

वहीं कल देर शाम मराठा आरक्षण समिति के सदस्य रह चुके मधुकर अर्धड की जरांगे पाटिल से मुलाकात हुई. पूर्व ब्यूरोक्रेट्स मधुकर अर्धड ने जरांगे पाटील से करीब 45 मिनट बातचीत की. उन्होंने मराठवाड़ा के पांच जिलों में मराठा कुणबी के ऐतिहासिक दर्ज रिकॉर्ड के सबूत पेश किए. उन्होंने हैदराबाद गजेट्स और मोडी लिपी के दस्तावेज जरांगे के सामने रखे. अर्धड ने दावा किया कि 35 से 40% रिकॉर्ड्स जो दर्ज किए गए हैं उनमें मराठा कुणबी दर्ज हैं, यह आरक्षण की लड़ाई में बड़ा आधार बन सकते हैं.

आज राज्य सरकार अहम बैठक कर सकती है

वहीं दूसरी तरफ BMC ने आजाद मैदान में जमा कीचड़ और बरसात के पानी को हटाने के लिए आंदोलन स्थल पर पत्थर की गिट्टी डालकर उसे पाटने का काम किया. जरांगे पाटिल के आंदोलन स्थल पर बारिश से कीचड़ फैल गया था. बीएमसी ने 7 ट्रक खड़ी मंगवाकर वहां बिछवाई. स्वयंसेवकों ने इसे फैलाकर आंदोलनकारियों के लिए जगह को प्लेन किया. आंदोलन के चौथे दिन हलचल बढ़ गई है. जरांगे पाटील के पानी न पीने के फैसले से तनाव भी बढ़ गया है. आज इस पर राज्य सरकार अहम बैठक कर सकती है.

मुंबई में ट्रैफिक की स्थिति

मुंबई में आज ट्रैफिक सुचारू रूप से चल रहा है. ईस्टर्न फ्रीवे पर भी गाड़ियों की आवाजाही अब तक सामान्य है. आज ईस्टर्न फ्री वे पर आंदोलनकरियों के ट्रक टेम्पो को नहीं रोका जा रहा. जिससे फ्री वे से आ रही गाडियों की आवाजाही अब तक सामान्य है. हालांकि, आंदोलनकारियों की गाड़ियां बड़ी संख्या में मुंबई पहुंच रही हैं. वहीं नांदेड से आए मराठा आंदोलनकरियों ने रातभर चर्च गेट रेलवे स्टेशन पर डेरा डाला. यात्रियों के रास्तों पर चटाई बिछाकर सैकड़ों लोग स्टेशन परिसर में सोए. जहां गांव से लाया गया भोजन और आंदोलन की दृढ़ता दोनों ही साथ दिखे.

मनोज जरांगे पाटिल का आंदोलन आज चौथे दिन में प्रवेश कर गया है. उनके स्वास्थ्य पर खतरा गहराता जा रहा है. आंदोलनकारियों का मुंबई की ओर रुख तेज है और सरकार पर दबाव बढ़ रहा है. आज सरकार की तरफ से जरांगे पाटिल से बात करने की पहल हो सकती है. कुछ मंत्री भी आकर जरांगे पाटिल से मिल सकते हैं. शिंदे कमिटी की आज मीटिंग भी होनी है.

मुंबई में यातायात व्यवस्था

मुंबई के मेट्रो सिनेमा जंक्शन पर मराठा आंदोलनकारियों का रास्ता रोक दिया गया है. प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक वो मुंबई को नहीं छोड़ेंगे. CSMT स्टेशन की ओर जाने वाली पूरी सड़कें पूरी तरह बंद हैं. मुंबई में आज जे.जे. फ्लाईओवर से मुंबई की ओर आने वाले वाहनों को मुंबई पुलिस आयुक्तालय होते हुए मेट्रो जंक्शन या चर्चगेट स्टेशन तक जाने की ही अनुमति होगी.

आजाद मैदान के मुख्य प्रवेश द्वार के पास मुंबई महानगर पालिका मार्ग जो मेट्रो जंक्शन से सीएसएमटी की तरफ आता है वो भी बंद रहेगा. इसके अलावा हजारीमल सोमानी रोड जो फैशन स्ट्रीट से सीएसएमटी की ओर आता है और आजाद मैदान से सटा है, वो भी बंद रहेगा. हुतात्मा चौक से सीएसएमटी की ओर आने वाले यातायात मार्ग में भी बदलाव किया गया है. पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंत्रालय के सामने मैडम कामा रोड से मरीन ड्राइव जंक्शन तक का मार्ग भी बंद करने का निर्णय लिया है. मराठा प्रदर्शनकारियों द्वारा फ़्रीवे पर वाहन पार्क करने के कारण दो दिनों से बंद फ़्रीवे आज यातायात के लिए खुला रहेगा.

Previous Post

एकाधिकार और दबदबे की नीति खतरनाक… SCO के मंच से पीएम मोदी ने अमेरिका को सुनाया, आतंकवाद पर पाकिस्तान को भी घेरा

Next Post

आधी रात को पति के कमरे की लगाई कुंडी, चुपके से देवर के बेडरूम में गई भाभी, कर डाला ये कांड

Next Post

आधी रात को पति के कमरे की लगाई कुंडी, चुपके से देवर के बेडरूम में गई भाभी, कर डाला ये कांड

दिल्ली, नोएडा और आसपास के क्षेत्र में जघन्य अपराधों, छात्रों के प्रदर्शन के दौरान सरकार और अन्य संवैधानिक संस्थाओं के झूठ बोलने तथा  महिला पत्रकार से पुलिस द्वारा मारपीट के मामले सहित कई मुद्दों पर अब अधिवक्ता मुखर हो गए हैं। 
दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने पटियाला कोर्ट हाउस से सुप्रीम कोर्ट तक सड़क पर पैदल मार्च निकाला और कहा कि अब हम सरकार को प्रधानमंत्री या किसी भी संवैधानिक संस्था को देश से झूठ नहीं बोलने देंगे।
वकीलों का कहना है कि अब प्रधानमंत्री या कोई भी संवैधानिक संस्था देश से झूठ बोलती है तो हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट को खुद संज्ञान देना होगा उन्होंने यह भी कहा की "बेंच को डरने की जरूरत नहीं है बार  उनके साथ है"।  कुल मिलाकर अब भ्रष्टाचार ही नहीं सरकार द्वारा परोसे जा रहे झूठ को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
यह भी कहा कि एक महिला पत्रकार को बुरी तरह मारा गया है, इस तरह की हरकते बर्दाश्त नहीं की जाएगी, दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की।  
.
.

#janhitmedia #indore #delhi #advocate #news 
#supremecourt #pmmodi #electioncommission 
#breakingnews #viral #shorts #currentaffairs
दिल्ली में वकीलों का पैदल मार्च, बोले अब झूठ नहीं चलेगा
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 6 9 9 1
Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 19
Total views : 30834
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 1:37 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.