• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
11 अक्टूबर को इंदौर में T20 क्रिकेट, पुलिस की एडवाइजरी आवासीय क्षेत्र में व्यवसाय पर कार्रवाई से भड़के राजधानी के व्यापारी इंदौर के दो वार्डों में होंगे उप चुनाव रक्षाबंधन पर आज सिटी बस में मुफ्त सफर, इंटरसिटी चार्टर बसों में 48 घंटे फ्री यात्रा सहकारिता के चोले में माफिया: गांधी नगर के प्रबंधक पांडे ने 25 हजार के वेतन में खड़ा किया 30 -40 करोड़... गरीब किसानों का दुश्मन बना प्रशासन नोटरी से नामांतरण घोटाला : एक को बचाने में नया कांड, जांच है या स्क्रिप्ट? राजस्व घोटाले में एआरओ को शोकाज, 3 की सेवा समाप्त 7 वर्ष के अनघ का सीएम ने किया सम्मान पुलिस थाने बुलाया तो फरार हो गया कब्जाखोर

एकाधिकार और दबदबे की नीति खतरनाक… SCO के मंच से पीएम मोदी ने अमेरिका को सुनाया, आतंकवाद पर पाकिस्तान को भी घेरा

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 1, 2025
in राष्ट्रीय
0

चीन के तियानजिन में 10 सदस्यीय शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों का शिखर सम्मेलन में हो रहा है. इस दौरान सभी नेताओं की एकसाथ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए आतंकवाद पर पाकिस्तान को घेरा और संरक्षणवादी, एकतरफा और वर्चस्ववादी रवैये के खिलाफ अमेरिका को खरी-खरी सुनाई हैं. वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने सीमा पार आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस के दृष्टिकोण की लगातार अपील की है.

पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरु करते हुए कहा कि प्रगति और संपर्क के प्रतीक शहर तियानजिन में इस प्रतिष्ठित सभा को संबोधित करना सम्मान की बात है. भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से मैं सभी नेताओं और प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई देता हूं. मैं इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी और हमें प्रदान किए गए भव्य आतिथ्य के लिए राष्ट्रपति शी को धन्यवाद देता हूं. छह सदस्यों के साथ अपनी स्थापना से एससीओ का विस्तार दस पूर्ण सदस्यों तक हो गया है, जो दुनिया की लगभग आधी आबादी और वैश्विक अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं. भारत क्षेत्रीय स्थिरता, सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने में इस संगठन की भूमिका के लिए प्रतिबद्ध है.

SCO को लेकर भारत की क्या है सोच?

उन्होंने कहा कि पिछले 24 सालों में SCO ने एशिया क्षेत्र में सहयोग और आपसी जुड़ाव को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. भारत ने एक सक्रिय सदस्य के रूप में हमेशा सकारात्मक भूमिका निभाई है. SCO को लेकर भारत की सोच और नीति तीन मुख्य स्तंभों पर आधारित है, जिसमें सिक्योरिटी, कनेक्टिविटी और अपॉर्चुनिटी शामिल हैं.

पीएम मोदी ने पहलगाम हमले का किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि आतंकवाद, अलगाववाद और अतिवाद बड़ी चुनौतियां हैं. आतंकवाद पूरी मानवता के लिए साझा चुनौती है. कोई देश, कोई समाज अपने आप को इससे सुरक्षित नहीं समझ सकता, इसलिए आतंकवाद से लड़ाई में भारत ने एकजुटता पर बल दिया है. इसमें SCO ने भी बड़ी भूमिका निभाई है. इस वर्ष भारत ने जॉइंट इंफोर्मेशन ऑपरेशंस को लीड करते हुए आतंकी संगठनों से लड़ने की पहल की है. टेरर फाइनेंसिंग के खिलाफ आवाज उठाई है. इस पर मेरे समर्थन के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं.

उन्होंने कहा कि भारत पिछले 4 दशकों से आतंकवाद का दंश झेल रहा है. कितने ही बच्चे खोए और कितने ही बच्चे अनाथ हो गए. अभी हाल ही में पहलगाम में आतंकवाद का बहुत ही घिनौना रूप देखा है. इस दुख की घड़ी में जो मित्र देश हमारे साथ खड़े रहे, मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं. यह (पहलगाम) हमला मानवता में विश्वास रखने वाले हर देश और व्यक्ति को खुली चुनौती था. ऐसे में प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि क्या कुछ देशों द्वारा आतंकवाद को खुला समर्थन हमें स्वीकार्य हो सकता है. हमें स्पष्ट रूप से और एक स्वर में कहना होगा कि आतंकवाद पर कोई भी दोहरा मापदंड स्वीकार्य नहीं होगा.

पीएम मोदी ने किया RATS का जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि भारत आतंकवाद के वित्तपोषण और कट्टरपंथ से निपटने के लिए कट्टरपंथ-विरोधी कार्यक्रमों के अपने अनुभवों का उपयोग करते हुए एक एससीओ-व्यापी ढाँचा स्थापित करने का प्रस्ताव रखता है. हमें साइबर आतंकवाद और मानवरहित खतरों जैसे उभरते खतरों से भी निपटना होगा. भारत अगली भारत क्षेत्रीय आतंकवाद-रोधी संरचना (RATS) बैठक की मेजबानी करने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI)-संचालित सुरक्षा समाधानों में विशेषज्ञता प्रदान करने के लिए तैयार है. पीएम ने अमेरिका का भी नाम लिए बिना संरक्षणवादी, एकतरफा और वर्चस्ववादी रवैये के खिलाफ हल्ला बोला है और उसकी नीतियों पर निशाना साधा है.

Previous Post

अफगानिस्तान में भीषण भूकंप, 509 लोगों की मौत, 500 घायल, 6 रही तीव्रता

Next Post

आज से पानी भी छोड़ रहे मनोज जरांगे पाटिल, बिगड़ रही हालत, बारिश से आजाद मैदान में कीचड़ ही कीचड़

Next Post

आज से पानी भी छोड़ रहे मनोज जरांगे पाटिल, बिगड़ रही हालत, बारिश से आजाद मैदान में कीचड़ ही कीचड़

झाबुआ के राजवाड़ा चौक में कल रात को जन्माष्टमी उत्सव के लिए आयोजित किए गए मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान युवाओं की आपस में ठन गई । दो पक्ष इस तरह भिड़े कि एक दूसरे पर बुरी तरह टूट पड़े, बीच बचाव करने पर भी जब नहीं संभले तो पुलिस ने हस्तक्षेप किया और मामला संभाला।
.
.

#janhitmedia #indore #jhabua #todaynews 
#breakingnews #news #viral #shorts #mp 
#shrikrishna #currentaffairs #crimenews
मटकी फोड़ के दौरान भिड़े, देर रात तक चला विवाद
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 6 9 9 1
Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 18
Total views : 30833
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 11:55 am
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.