रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपने भाइयों को राखी बांधने जाने वाली बहनों के लिए इस वर्ष इंदौर में परिवहन सेवा का शुल्क नहीं लिया जाएगा। अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AICTSL) द्वारा शहर के भीतर संचालित होने वाली सिटी बसों में इस बार महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। इसका खर्च नगर निगम वहां करेगा। गुरुवार तक महापौर की तरफ से अधिकृत घोषणा नहीं हुई थी जिसको लेकर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष में मांग भी की थी लेकिन शाम को कंपनी ने प्रेस नोट जारी किया जिसमें महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा की व्यवस्था की गई है।
शहर से बाहर अन्य जिलों में जाने वाली बहनों के लिए बड़ी राहत की खबर बुधवार ही आ गई थी। एआईसीटीएसएल से अनुबंधित इंटरसिटी चार्टर बसों (Charter Buses) में पहली बार महिलाओं के लिए 48 घंटे की मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू की गई है। यह विशेष सुविधा 27 अगस्त सुबह 6 बजे से प्रारंभ होकर 29 अगस्त सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगी। चार्टर बसों के प्रतिदिन 150 से अधिक फेरे संचालित होते हैं, जिससे हजारों महिलाओं को इसका सीधा लाभ मिल रहा है। वही आज राखी के अवसर पर इंदौर शहर में सिटी बस का सफर भी महिलाओं के लिए मुफ्त किया गया है। इसका खर्च नगर निगम वहां करेगा।
इन प्रमुख इंटरसिटी मार्गों पर चार्टर बसों में मुफ्त सफर:
चार्टर बसों के माध्यम से इंदौर से आने और जाने वाली महिलाओं को निम्नलिखित प्रमुख शहरों के मार्गों पर पूरी तरह निःशुल्क यात्रा का लाभ दिया जा रहा है:
-
भोपाल, उज्जैन, सागर, शाजापुर, ब्यावरा
-
रतलाम, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर
-
धार, झाबुआ, खरगोन
सिटी बसों पर भोपाल से अंतिम निर्णय का इंतजार
विगत वर्षों में रक्षाबंधन के दिन एआईसीटीएसएल द्वारा पूरे शहर में सिटी बसों के जरिए महिलाओं को निःशुल्क यात्रा का उपहार दिया जाता रहा है।
एआईसीटीएसएल के सीईओ अर्थ जैन का बयान:
“परिवहन विभाग, भोपाल में रक्षाबंधन पर सिटी बसों में बहनों को मुफ्त यात्रा सुविधा देने को लेकर चर्चा की गई थी। गुरुवार तक इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। यदि राज्य शासन से कोई नई अनुमति या निर्देश प्राप्त होते हैं, तो उसके अनुसार तत्काल व्यवस्था लागू की जाएगी। अनुमति न मिलने की स्थिति में यात्रियों को सामान्य किराया ही देना होगा।”
उल्लेखनीय है कि रक्षाबंधन के त्योहारी सीजन में ट्रेनों में भारी वेटिंग और लंबी दूरी की निजी बसों द्वारा तीन से चार गुना तक किराया बढ़ाए जाने के बीच चार्टर बसों की यह 48 घंटे की मुफ्त सुविधा बहनों के लिए बहुत बड़ा संबल साबित हो रही है।

Users Today : 7
Total Users : 16886
Views Today : 13
Total views : 30519
Who's Online : 0
Server Time : August 29, 2026 1:35 pm