नगर निगम मुख्यालय में बंद होगी व्यवस्था, झोन पर ही लेंगे आवेदन
इंदौर ( जनहित मीडिया )। नगर निगम से जारी होने वाले जन्म एवं मृत्यु प्रमाण – पत्र अब नगर निगम मुख्यालय पर नहीं बनते हुए संबंधित झोनल कार्यालय पर ही बनेंगे। जल्दी ही निगम मुख्यालय में जन्नती प्रमाण पत्र कार्यालय का काम जनरल कार्यालय में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

नगर निगम में कुछ सुधार और नवाचार से ज्यादा चलते कार्यों को बिगाड़ने के काम होते हैं। बनी बनाई व्यवस्था बिगड़ने में नगर निगम के जिम्मेदारों का कोई सानी नहीं है। नगर निगम द्वारा जारी किए जाने वाले जन्म एवं मृत्यु प्रमाण – को लेकर निर्णय हो चुका है कि अब जनजाति प्रमाण पत्र के आवेदन संबंधित जनरल कार्यालय पर लिए जाएंगे एवं वहीं से प्रमाण पत्र बनाकर जारी किए जाएंगे। इस काम के लिए किसी भी व्यक्ति को नगर निगम मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। समानता देखा जाए तो यह अच्छी सुविधा है लेकिन जनरल कार्यालय पर जिस तरह से व्यवस्था पसरी हुई है उसमें एक और काम पूरी तरह उन पर निर्भर करना कहां तक उचित रहेगा। हालांकि यह व्यवस्था शीघ्र शुरू हो जाएगी और नगर निगम मुख्यालय के जन्म मृत्यु पंजीयन कार्यालय पर अब केवल विवाह पंजीयन के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। प्रभारी वीरेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि जन्म एवं मृत्यु पंजीयन संबंधित काम शहर के सभी 22 झोनल कार्यालय पर होंगे, इसके लिए आवेदन भी वही स्वीकार किए जाएंगे।


Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 22
Total views : 30837
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 5:15 pm