इंदौर। इस साल जल संकट ने विकराल रूप ले लिया था, पिछले 2 महीने से शहर में पानी के लिए लोग त्राही- त्राही हैं। भविष्य में ऐसी समस्या उत्पन्न नहीं हो इसके लिए वर्षा जल संरक्षण के प्रयास किए जा रहे हैं। आज एक कार्यक्रम में इंदौर नगर निगम के महापौर ने कहा कि जल संरक्षण के लिए काम करने वालों को मिलेंगे वाटर क्रेडिट और इंसेंटिव।

पिछले 2 महीने से अधिक समय से पानी को लेकर आम जनता ही परेशान नहीं है बल्कि भाजपा और कांग्रेस के बीच भी खूब घमासान हुआ है। पानी की पूर्ति के लिए बड़ी संख्या में टेंकर चलाए जा रहे हैं। भविष्य में पानी की ऐसी किल्लत नहीं हो इसके लिए भूजल स्रोतों को जीवित करने और वर्षाजल संरक्षण के लिए अभियान के साथ जन जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। गुरुवार को आयोजित जल संवाद कार्यक्रम में महापौर ने कहा कि वर्षा जल संरक्षण के लिए इंदौर नगर निगम बनाएगा वॉटर पॉलिसी। जल संरक्षण के लिए काम करने वालों को मिलेंगे वाटर क्रेडिट और इंसेंटिव। यह बात महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा रविंद्र नाट्य गृह टैगोर में आज जल संवाद का आयोजन किया गया जिसमें शहर के रहवासी संघों के साथ ही जल संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले विशेषज्ञों और पार्षदों मैं अपने सुझाव रखें। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर शहर जल संकट को दूर करने के लिए जल नीति बनाएगी जल्द ही इस नीति का ड्राफ्ट तैयार करके एमआईसी बैठक में स्वीकृति दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हर दिन एक कॉलोनी में वह जागरूकता लाने के लिए लोगों के बीच पहुंचेंगे और एक वाटर रिचार्जिंग शाफ्ट का निर्माण कराएंगे


Users Today : 64
Total Users : 18494
Views Today : 230
Total views : 33970
Who's Online : 1
Server Time : October 22, 2026 3:52 pm