दूषित पानी के लिए अधिकारियों को भी निशाने पर लिया
मुख्यमंत्री को भी जिम्मेदार ठहराया, सवाल उठाया क्या सीएम ये पानी पी सकते हैं क्या ?
इंदौर। मां अहिल्या की नगरी इंदौर की ऐसी व्यवस्था बिगड़ी है कि यहां पहले लोग पानी पीकर सड़क चोरी करने में बुजुर्गों की जान जा रही है! क्या उस जान की कोई कीमत नहीं है? केन्द्र में प्रदेश में और शहर में जिनकी सरकार है वे त्रिपल इंजन की सरकार बताते हैं! यह ट्रिपल इंजन की सरकार नहीं ट्रिपल अराजकता की सरकार है।

यह बात मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज प्रेस क्लब में चर्चा के दौरान कही। पटवारी ने शहर में जल संकट, पानी को लेकर चल रही मारामारी और दूषित पानी पीने से ही लोगों की मौत को लेकर कहा। पटवारी ने यह भी मुख्यमंत्री इंदौर के प्रभारी मंत्री है तो वे इंदौर की सुविधा के लिए है या इंदौर के दोहन के लिए है। नगरीय प्रशासन मंत्री इंदौर के है और महापौर उनका है उनके अधीन कार्य करते हैं क्या वे इस व्यवस्था को सुधार नहीं सकते।
पेयजल स्रोत पूरी तरह दूषित हो गए, घरों में आने वाला पानी भी पीने योग्य नहीं है। आप जो पानी पी रहे हैं वह दूषित पानी पी रहे हैं। सरकार हजारों करोड़ का खर्च विज्ञापन पर किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अधिकारियों को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि आधिकारी क्या कर रहे हैं ये व्यवस्था बनाने के लिए है या इंदौर का दोहन करने के लिए ! सब लूट रहे हैं, यहां की जमीनों पर कब्जे जमा रहे हैं। करोड़ो अरबो के भ्रष्टाचार के आरोप जिन पर है वे अधिकारी वर्षों से यहां जमे हैं।
सबसे असभ्य हैं विजयवर्गीय
बिगड़ी हुई व्यवस्था को लेकर पटवारी का गुस्सा कैलाश विजयवर्गी पर भी फूटा और कहां कि नगरीय प्रशासन मंत्री जो बहुत ज्ञानी भी हैं। वे इस उम्र में असभ्य भाषा का उपयोग करते हैं ! गूगल पर भी सर्च करो कि कौन नेता असभ्य भाषा का उपयोग करता है’ तो अपने साहब का नाम आता है! फिर व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया कि क्या उनका कोई दायित्व नहीं है कि समीक्षा करे और व्यवस्था बनाने का प्रयास करे ?
सबसे नकारा निकम्मा है सांसद
इंदौर के सांसद शंकर लालवानी को लेकर कहा कि जनप्रतिनिधियों में कोई सबसे नकारा व्यक्ति है हमारा सांसद है। यदि उन्हें 100 में से नंबर देना हो तो माइनस हजार नंबर दूंगा। शहर में कुछ भी हो जाएमैं फर्क नहीं पड़ता वहही विधायक हार्डिया के जनता के मुद्दे पर बोलने और दूसरे दिन महापौर के गले मिलने को लेकर भी तंज किया। इंदौर के जनप्रतिनिधियो के लिए कहा कि चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।


Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 19
Total views : 30834
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 2:14 pm