अब पीएम स्वनिधि योजना: देश में अव्वल इंदौर, 33000 से अधिक को दिलाया लाभ
इंदौर (जनहित मीडिया )। स्वच्छता के साथ कई तरह के नवाचारों में हमेशा आगे रहने वाले इंदौर ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में भी रिकॉर्ड बनाया है। देश में सबसे अब्बल इंदौर का नाम आया है। इस योजना में इंदौर ने देशभर में सबसे अधिक 33 हजार 294 प्रकरणों का निराकरण कर कीर्तिमान रचा है।

स्वच्छता में देश का सिरमौर इंदौर अब आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में भी अव्वल रहा है। इस योजना के तहत बैंकों के माध्यम से लघु कारोबार करने बालों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। इस योजना में निगम द्वारा 51 हजार पात्रों के 982 प्रकरण बैंकों को प्रेषित किए गए, इनमें से 34 हजार 726 प्रकरण स्वीकृत हुए तथा 33 हजार 294 हितग्राहियों को ऋण वितरित कर लाभान्वित किया गया। विभाग के अपर आयुक्त नरेंद्र नाथ पाण्डे और योजना प्रभारी सिटी मिशन मैनेजर राजवीर धाकड़ ने बताया कि इंदौर नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 में 33 हजार से अधिक हितग्राहियों के साथ पहले स्थान के बाद बेंगलूरू महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने 25 हजार 753 प्रकरण निराकरण कर दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि 24 हजार 743 प्रकरण निराकृत कर ग्रेटर मुंबई तीसरे स्थान पर है।
क्या है पीएम स्वनिधि योजना
पीएम स्वनिधि योजना प्रभारी एंव सिटी मिशन मैनेजर राजवीर धाकङ ने बताया कि पीएम एम स्वनिधी योजना का प्रारंभ जून 2020 मे हुआ था जो कि दिसंबर 2024 तक प्रभावशील रही। इस योजना का उद्देश्य शहरी रेहड़ी-पटरी वाले पथ विक्रेताओं को बिना गारंटी के कार्यशील पूंजी उपलब्ध करायी जाती है जिसमे पृथम ट्रेंच मे 10,000 रूपये, समय पर चुकाने पर दूसरी ट्रेच मे 20,000 एवं समय पर दूसरी ट्रेच का ऋण पूर्ण अदा करने पर तीसरी ट्रेच मे 50,000 रूपये का ऋण बैक के माध्यम से प्रदान किया जाता है। अब योजना को पुनर्गठित कर अवधि बढाते हुए मार्च 2030 तक की गई है।


Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 21
Total views : 30836
Who's Online : 1
Server Time : September 5, 2026 3:04 pm