बोरिंग में मोटर होगी तो आसपास के लोगों को पानी मिलेगा, निगम के टैंकर भी भर सकेंगे
इंदौर। इन दिनों शहर का सबसे बड़ा मुद्दा है जल आपूर्ति करना और ऐसे में सरकारी बोरिंग में पानी हो लेकिन मोटर नहीं हो तो पानी की पूर्ति की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं। शहर में नगर निगम के बोरिंग हैं उनमें कुछ बोरिंग ऐसे भी है जिनमें मोटर नहीं होने से उनका उपयोग नहीं हो पा रहा है। नगर निगम बोरिंग में मोटर की व्यवस्था कर दे तो कई घरों को पानी मिलेगा और जल वितरण के लिए नगर निगम के टैंकर भी भरा सकेंगे।

मामला शहर के पश्चिम क्षेत्र का है या छोटा बांगरदा में एरोड्रम थाने वाली रोड पर, विद्या पैलेस गेट के पास नगर निगम के तीन बोरिंग है। इसमें एक बोरिंग से जल वितरण का काम होता है जबकि एक अन्य बोरिंग में पानी होने के बाद भी मोटर नहीं है जिसके चलते इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। निगम इस बोरिंग में मोटर डालकर इसका उपयोग करें तो क्षेत्र में पानी की सुविधा मिलेगी। यहां से टैंकर भी भरे जा सकते हैं। ज्ञात हो कि निगमायुक्त ने शहर में 50 से अधिक निजी हाइड्रेंट चिन्हित किए हैं जिनसे नगर निगम के टैंकर भरे जा सकेंगे। ऐसी स्थिति में भी नगर निगम का बोरिंग बंद है। बोलिंग चालू होने से यहां आसपास के लोगों को आसानी से पानी मिलेगा।
निगमायुक्त की सख्ती
निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी निजी टैंकर धारा मनमाना पैसा वसूलने पर अथवा पानी के अत्यधिक अपवाह करने पर सख़्त कार्रवाई की जाए। पानी का अपव्यय करने वालो पर कार्रवाई की जाएगी।


Users Today : 3
Total Users : 19186
Views Today : 3
Total views : 35281
Who's Online : 0
Server Time : November 5, 2026 1:59 am