18 महीने पहले पत्र लिखकर शिकायत की अब तक नहीं हुई जांच
100 करोड़ से अधिक का घोटाला उजागर होने का डर
इंदौर। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आईपीडीएस प्रोजेक्ट में 100 करोड़ से ज्यादा के घोटाले की जानकारी सामने आ रही है इसको लेकर 18 महीने पहले शिकायत की गई थी, लेकिन ना तो अब तक कोई कार्रवाई की और नहीं इस मामले में कोई जांच हुई है।
फाइल फोटो
बिजली कंपनी के प्रोजेक्ट इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट सिस्टम ( IPDS ) के तहत शहर के पूर्वी क्षेत्र में कंपनी द्वारा करोड रुपए के कार्य प्राइमरी कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से करवाए गए। इसके लिए बिजली कंपनी और ठेकेदार कंपनी की मिली भगत से जनधन को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया है। प्रोजेक्ट में कई तरह के घोटाले हैं, जिसको लेकर इंदौर शहर कांग्रेस प्रवक्ता संजय बाकलीवाल ने 8 अक्टूबर 2024 को कंपनी के प्रबंध निदेशक ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जांच और कार्रवाई की मांग की। बाकलीवाल के पात्र को करीब 18 महीने हो गए हैं लेकिन आज तक ना तो इस मामले में जांच आगे बढ़ी और ना ही किसी पर कोई कार्रवाई की गई। जबकि शिकायती पत्र ने बाकलीवाल ने अधिकांश मामले उजागर करते हुए बताया कि लिखा है कि गणेश धाम में 11 केव्ही की लाइन और फीडर बनाया जाना था, जिसमें 23.281 किलोमीटर की विद्युत केवल के लिए बिल पास किया गया, जबकि मौके पर इस प्रकार का कोई काम नहीं हुए। फर्जी तरीके से बिजली कंपनी से पैसा निकाला गया है।
ये घोटाले के आरोप
शिकायतकर्ता संजय बाकलीवाल के अनुसार बिजली कंपनी द्वारा आईपीडीएस के तहत 200 किलोवाट का ट्रांसफर अभय प्रशाल रेस कोर्स रोड पर, महादेव मंदिर के पास रोबोट चौराहा, साकेत नगर और चमेली पार्क के पास लगाया जाना था जिसके लिए बिल भी स्वीकृत किए गए जबकि इन स्थानों पर कोई ट्रांसफार्मर नहीं लगाए। इसी तरह संपत फॉर्म के पास 120 मीटर कंडक्टर लगाए गए और 630 कंडक्टर के बिल पास किए है, तो कनाडिया रोड पर 6 विद्युत पोल लगाए 9 का पैसा हड़पा ओर 925 मीटर कंडक्टर लगाकर 1857 मीटर कंडक्टर का पैसा निकाला गया।
सबकी मिलीभगत इसलिए न जांच न कार्रवाई
बिजली कंपनी में एक प्रोजेक्ट में जिस तरह से करोड़ों अरबो रुपए के घोटाले हुए हैं उसमें सबके मिली भगत होने के कारण ना तो इस तरह के मामलों में कभी जांच हुई और नहीं कार्रवाई की जाती।


Users Today : 6
Total Users : 13436
Views Today : 6
Total views : 23741
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 2:24 am