मजदूर दिवस पर ‘गीता रामेश्वरम ट्रस्ट’ की अनूठी पहल
इंदौर। शहर में बड़े-बड़े आयोजन होते हैं लेकिन सामान्यतः इन आयोजनों में श्रमिकों के लिए कोई स्थान नहीं होता। गीता रामेश्वरम ट्रस्ट ने सिर्फ श्रमिकों के लिए गरिमामयी कार्यक्रम कर उन्हें सम्मानित कर उपहार दिए।

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में ‘गीता रामेश्वरम ट्रस्ट’ द्वारा एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन विद्यासागर स्कूल, बिचोली मर्दाना में किया गया। इस अवसर पर समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 500 से अधिक श्रमिक भाइयों और मातृशक्ति को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और आयोजक सत्यनारायण पटेल ने अपने हाथों से सभी मजदूरों को बड़े प्रेम और स्नेह के साथ भोजन परोसा। सम्मान के प्रतीक स्वरूप ट्रस्ट की ओर से सभी श्रमिकों को टिफिन बॉक्स भेंट किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद जगदीश शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यनारायण पटेल ने की। इस अवसर पर समाजसेवी मदन परमालिया, प्रीतेश राजू, मनोज पाटीदार, अनुज भंडारी और संजय पटेल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
पक्षी संरक्षण का भी दिलाया संकल्प
भोजन और सम्मान के साथ-साथ इस आयोजन में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को पक्षियों की रक्षा के लिए ‘सकोरे’ और दाना वितरित किया गया। साथ ही, सभी को यह संकल्प दिलाया गया कि वे अपने घरों पर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करेंगे ताकि इस भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों को राहत मिल सके।


Users Today : 24
Total Users : 18346
Views Today : 33
Total views : 33623
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 5:56 am