नगर निगम का कारनामा, बिना सड़क बनाए ठेकेदार को किया लाखों का भुगतान, अब फिर से जारी कर दिया टेंडर
इंदौर। नगर निगम ने बाणगंगा क्षेत्र में एक 12 लाख की सड़क बनाए बिना ही ठेकेदार को इसका भुगतान भी कर दिया। अब इसी सड़क का फिर से टेंडर जारी किया जा रहा है। पहले बिना निर्माण के ठेकेदार को 12 लाख रूपए दिए थे, अब वहां सड़क बनाने के लिए 22 लाख का टेंडर बुलाया है।

इसका खुलासा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने किया है। दरअसल मामला विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 का है। इस वार्ड की एक बस्ती यादव नंद नगर की गली नंबर 2 में अब से करीब 4 वर्ष पहले सड़क बनाने के लिए टेंडर बुलाया टेंडर स्वीकृत होने के बाद बिना सड़क के निर्माण की कार्रवाई ठेकेदार को लाखों रुपए का नगद भुगतान कर दिया। अब लगभग 4 वर्ष के बाद फिर इसी गली में 22 लाख रुपए की लागत से सड़क बनाई जा रही है जिसके लिए टेंडर बुलाया गया है।
इस मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व में इसका खुलासा कर चुके हैं और इस संबंध में शिकायत भी की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। नेता प्रतिपक्ष ने नगर निगम पर या आप भी लगाए की राष्ट्रीय – अंतरराष्ट्रीय मुद्दे उठाकर बजट पर बहस नहीं की जाती महापौरजी के नेतृत्व में नगर निगम भ्रष्टाचार का गढ़ बनता जा रहा है।

Users Today : 10
Total Users : 15592
Views Today : 16
Total views : 27721
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 9:53 am