भागीरथपुरा जल कांंड। 2 साल की मासूम और बुजुर्ग की जान गई, आंकड़ा पहुंचा 35

इंदौर। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी (Contaminated Water) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को बस्ती में दो और लोगों की मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई है। मरने वालों में एक 2 साल की बच्ची और एक 75 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं।
स्थानीय रहवासियों के अनुसार, दूषित पानी से अब तक मरने वालों का आंकड़ा 35 तक पहुंच गया है, जबकि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इसे मानने को तैयार नहीं है।
2 साल की रिया और बुजुर्ग शालिग्राम की मौत- मंगलवार को हुई इन दो मौतों ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है: रिया को दिसंबर में उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डिस्चार्ज होने के बाद वह काफी कमजोर हो गई थी। उसकी हालत बिगड़ने पर 15 दिन पहले उसे चाचा नेहरू अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां उसे लीवर (Liver) की समस्या बताई गई थी। आज उसने दम तोड़ दिया।
शालिग्राम ठाकुर (75 वर्ष) 7 दिन पहले उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि उन्हें लकवे की शिकायत थी, लेकिन उल्टी-दस्त दूषित पानी पीने से हुए, जो उनकी मौत का कारण बना।
‘विभाग की लीपापोती’: डायरिया से मौत मानने से इनकार- स्वास्थ्य विभाग ने इन दोनों मौतों को सीधे तौर पर डायरिया (Diarrhea) से हुई मौत मानने से इनकार कर दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों मरीजों को पहले से गंभीर बीमारियां (Comorbidities) थीं। जहां स्थानीय लोग 35 मौतों का दावा कर रहे हैं, वहीं कोर्ट में अफसरों ने अब तक केवल 16 मौतों को ही डायरिया की वजह से होना स्वीकार किया है।
खतरा अभी भी बरकरार दिसंबर से शुरू हुआ यह सिलसिला फरवरी में भी जारी है। सीवर लाइन का पानी पीने के पानी में मिलने से यह संक्रमण फैला है, और पाइपलाइन बदलने का काम कछुआ गति से चल रहा है।


Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 22
Total views : 30837
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 3:28 pm