भोपाल: राजधानी भोपाल के राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अमेरिका से भोपाल पहुंचीं एक महिला यात्री ने एयरपोर्ट पर शिकायत दर्ज कराई है कि उनके चेक-इन बैग से 1.5 करोड़ रुपये के हीरे के जेवर गायब हो गए हैं।
हालांकि, इंडिगो एयरलाइंस और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने प्रारंभिक जांच और स्कैनिंग रिपोर्ट के आधार पर महिला के दावों पर सवालिया निशान लगा दिया है।
शिकायतकर्ता शालिनी बाफना ने बताया कि वह शनिवार को अमेरिका से भोपाल आई थीं (और मुंबई की फ्लाइट लेने वाली थीं)। उनके चेक-इन बैग में हीरे की चेन, अंगूठी और अन्य कीमती जेवर थे, जिनकी कुल कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है। उन्होंने भोपाल एयरपोर्ट अथॉरिटी और इंडिगो एयरलाइंस को मेल भेजकर शिकायत दर्ज कराई।
जांच में नया मोड़: महिला की शिकायत के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और इंडिगो ने मामले की गंभीरता से जांच की, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं: एयरलाइन ने बताया कि फुटेज और स्कैनिंग रिपोर्ट में जेवर होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) से सभी सीसीटीवी फुटेज चेक कराए। जांच में एयरपोर्ट पर किसी भी तरह की चोरी या बैग से छेड़छाड़ की घटना सामने नहीं आई।अथॉरिटी के अनुसार, शनिवार सुबह 10:20 बजे बैग की स्कैनिंग की गई थी। स्कैनिंग की तस्वीरों में बैग के अंदर कोई जेवर या पैकेट नहीं दिखाई दिया। इसके बाद 11:00 बजे फ्लाइट ने मुंबई के लिए उड़ान भरी। फिलहाल, यह मामला यात्री के दावे और तकनीकी सबूतों के बीच उलझा हुआ नजर आ रहा है।


Users Today : 10
Total Users : 15645
Views Today : 14
Total views : 27826
Who's Online : 1
Server Time : July 23, 2026 9:28 am