तेज गति से भक्ति है रूट की सभी बसें, क्षेत्र में आए दिन होते हैं हादसे
सनावद (दिलीप बिरला)। मंगलवार की रात बैडियां रोड बडूद ओर सताजन के बीच में ओंकारेश्वर कोल्ड एवं भारत पेट्रोल पंप के पास अंध गति से चल रहे बस ड्राइवर ने मोटर साइकिल सवार को बुरी तरह रौंद दिया, जबकि सारी लापरवाही बस वाले की है। इस मार्ग पर समय की दौड़ में बस वाले इसी तरह अंधाधुंध दौडते हैं।

बस में बैठे प्रत्यक्ष सदस्यों के कथन अनुसार ड्राइवर बहुत तेज गाड़ी चला रहा था और आगे भी एक्सीडेंट करते-करते बच्चा संकीर्ण पुलिया पर लापरवाही से औवर टेक करने की चक्कर में में मोटरसाइकिल वाले की जिंदगी बर्बाद की। मोटरसाइकिल वाले को 50 फीट घसीटते हुए पूरी तरह रोद दिया। मोटरसाइकिल सवार ग्राम भोगावां निपानी राजेश सेन उम्र 33 साल प्रत्यक्ष दर्शन के कथन के अनुसार बस में बैठे यात्रियों ने भी बताया कि ड्राइवर आगे चल रहे ट्रक से ओवर टेक कर रहा था उन्होंने कहा कि ड्राइवर की लापरवाही है गाड़ी बहुत तेज चल रहा था और संकीर्ण पुलिया पर ओवर टेक किया गया जिससे मोटरसाइकिल वाले को बुरी तरह रौंद दिया। लाली बस सर्विस MP09 एम ए 6259 बस खरगोन से सनावद की ओर आ रही थी। मामला रात्रि 8 बजे का है। आए दिन बस डंपर के हादसे ऐसे सुनने को मिलते हैं। लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए कि लोगों के जिंदगी से ना खेल। शासन प्रशासन इस पर कोई लगाम नहीं है। बस डंपर की और स्पीड पर शासन प्रशासन की कोई लगाम नहीं है।
एक्सिडेंट के बाद ड्राईवर, कंडक्टर दोनों सवारी से भरी बस को छोड़कर फरार हो गए। ना तो किसी ने यात्रियों की ना तो सुध ली और ना किसी ने एक्सीडेंट वाले की खबर ली। राह चलते राहगिरों ने 108 बुलाकर राजेश सेन को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। उसका पैर एक पूरी तरह अलग हो गया था। अब देखना यह है कि शासन प्रशासन इन पर अंकुश लगाती है या नहीं।


Users Today : 50
Total Users : 17047
Views Today : 73
Total views : 30954
Who's Online : 0
Server Time : September 6, 2026 3:18 pm