कलेक्टर को आरएसएस कार्यालय बुलाने और सवाल-जवाब करने के मामले में कांग्रेस ने प्रांत प्रचारक राजमोहन को खुला पत्र भेजा और सार्वजनिक जवाब देने की मांग की
इंदौर। भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से नगर निगम, महापौर और नगरीय प्रशासन प्रशासन मंत्री की जिस तरह से किरकिरी हो रही उस मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक ने महापौर के साथ कलेक्टर को भी संघ कार्यालय तलब किया। कलेक्टर को संघ कार्यालय बुलवाने पर कांग्रेस ने आरएसएस के प्रांत प्रचारक राजमोहन से सवाल किए और उनके जवाब सार्वजनिक करने की मांग की है।

महापौर के साथ इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा को भी संघ कार्यालय तलब करने के मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमित चौरसिया ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने प्रांत प्रचारक को लिखा है कि मध्य प्रदेश की सत्ता अब प्रशासन से निकलकर संघ कार्यालय में आ चुकी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और संगठन प्रभारी कई बार अपने मंत्रियों को हिदायत दे चुके हैं लेकिन उनकी सख्ती का कोई असर नहीं दिखता। कांग्रेस प्रवक्ता ने इंदौर शहर और प्रदेश में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था और इंदौर के बिगड़ते यातायात को लेकर लिखा है कि जिस तरह से आपने कलेक्टर को तलब किया है इस तरह गंभीरता से इंदौर पुलिस कमिश्नर को भी अपने कार्यालय में तालाब करें तथा एक “संघीय परामर्श सत्र” आयोजित करें, शायद उन्हें जन सुरक्षा का बोध हो सके। पत्र में यह भी लिखा है कि कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रस्ताव रखते हैं कि आपकी अनुमति से संघ कार्यालय के बाहर एक जन शिकायत पेटी हमारे खर्च से लगाई जाए ताकि जनता अपनी समस्या सीधे सत्ता के वास्तविक स्रोत तक पहुंच सके क्योंकि भाजपा शासन मैं शिकायत करवाना तो औपचारिकता रह गई है लेकिन संघ के हस्तक्षेप से जनता उम्मीद खोना नहीं चाहती।
पत्र की अंतिम पंक्ति में लिखा है कि आशा है आप हमारे इस लोकतांत्रिक और व्यावहारिक सुझाव पर अवश्य विचार करेंगे ताकि आम जनता को कम से कम यह भ्रम में रहे की सत्ता और संघ द्वारा संस्थाएं है।

Users Today : 34
Total Users : 18356
Views Today : 49
Total views : 33639
Who's Online : 1
Server Time : October 21, 2026 7:36 am