इंदौर । नगर निगम ने एक बार फिर गैर जिम्मेदाराना तरीके से काम किया और भागीरथ पुरा क्षेत्र में पाइप लाइन को जोड़े बिना ही पानी छोड़ दिया। जिससे पूरी सड़क पर पानी फैल गया और घरों तथा दुकानों तक पानी भर गया।
भागीरथपुरा क्षेत्र में पिछले दिनों दूषित पानी से हुई मौतों और बीमारियों के बाद नर्मदा जल आपूर्ति को बंद कर सुधार कार्य किए गए थे। आज निगम ने दावा किया कि सभी जरूरी सुधार पूरे कर लिए गए हैं और इसी के तहत बुधवार दोपहर 12.30 बजे नर्मदा का पानी केवल टेस्टिंग के उद्देश्य से छोड़ा जाएगा। प्रशासन ने लोगों से नल बंद रखने और पानी का उपयोग न करने की अपील भी की। लेकिन जैसे ही पानी छोड़ा गया निगम की तैयारियों की पोल खुल गई। एक स्थान पर पाइप लाइन को जोड़े बिना ही पानी छोड़ दिया गया जिससे सड़क पर तेज बहाव के साथ पानी फैल गया। हालात ऐसे बने कि सड़कों पर पानी-पानी हो गया और कई घरों व दुकानों में पानी घुस गया। स्थानीय लोग पानी निकालते नजर आए। इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह रही कि जहां लाइन जोड़ी ही नहीं गई थी वहां गड्ढे को भी जल्दबाजी में भर दिया गया। समझा जा सकता है कि सुधार कार्य और टेस्टिंग दोनों ही कितनी सतही और गैर-जिम्मेदाराना तरीके से किए जा रहे हैं।


Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 20
Total views : 30835
Who's Online : 1
Server Time : September 5, 2026 2:46 pm