आबकारी विभाग द्वारा चलाई जा रही फूटी कोठी
की शराब दुकान पर कीमत से अधिक वसूली
इंदौर। शराब दुकान पर ठेकेदारों द्वारा देशी शराब निर्धारित मूल्य से अधिक में बेचने पर का मामला कुछ दिन पहले खूब गरमाया था। ठेकेदारों की दुकानों पर तो नियंत्रण कर लिया गया लेकिन शहर में एक दुकान ऐसी भी है जिसे आपकारी विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है और विभाग के लोग ही यहां देशी क्वार्टर के लिए निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूल रहे हैं।
कमाई का लालच अथवा कमीशन का खेल मानवीय दिमाग पर इस कदर हावी है कि हर काम में हर किसी को कमीशन दिखाई देता है यहां तक की सरकारी विभागों में अधिकारी भी सरकारी काम में अपने खुलेआम अपनी हिस्सेदारी देखने लगे हैं। इसका जिंदा उदाहरण है शराब दुकानें। ठेकेदारों द्वारा अधिक कमाई के चक्कर में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेचना गलत है लेकिन जब सरकारी अधिकारी ही कीमत से अधिक मूल्य पर शराब बेचने लग जाएंगे तो उसे पर को नियंत्रित करेगा ? दरअसल आबकारी विभाग द्वारा फूटी कोठी के पास एक दुकान चलाई जा रही है। इस शराब दुकान पर देसी शराब के निर्धारित मूल्य से करीब 5 से 10 रुपए अधिक लिए जा रहे हैं। हालांकि इस मामले में वहां नियुक्त कर्मचारियों द्वारा कभी-कभी सावधानी बढ़ती जाती है और फोन पर अथवा गूगल पे से पैसा देने पर उनकी कीमत तुरंत काम हो जाती है।
दुकान पर एक आरक्षक की देखरेख में चलती है लेकिन यहां तैनात कर्मचारियों द्वारा खुलेआम एमआरपी से अधिक मूल्य पर शराब बेची जा रही है यह अलग बात है कि वे ऑनलाइन पेमेंट करने पर वह सावधानी बरतते हैं और तुरंत कीमत कम हो जाती है।लेकिन नगद पैसा देने पर सीधे 10 रुपए अधिक लिए जा रहे हैं।

Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 19
Total views : 30834
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 2:22 pm