भूमाफियाओं के बुलंद हौसले : जहां तहसीलदार, एसडीएम के बोर्ड लगे वही बेचे प्लाट , कुंभकर्णी नींद में प्रशासन
इंदौर। भूमाफियाओं ने सरकारी जमीन बेचना शुरू किया जिसकी शिकायतों के बाद प्रशासन ने रोक लगाई और वहां बोर्ड लगा दिए कि या भूमि शासकीय है बावजूद इसके भूमाफियाओं ने हार नहीं मानी और जिला प्रशासन को ठेका दिखाते हुए धड़ल्ले से प्लांट बेचे जा रहे हैं। यहां तक कि जहां पर तहसीलदार एसडीएम के सूचना वाले बोर्ड लगे हैं वहीं प्लॉट बेचकर निर्माण भी करवा दिए।

मामला मल्हारगंज तहसील अंतर्गत छोटा बांगरदा की शासकीय जमीन सर्वे क्रमांक 332 का है। यहां सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं ने छोटे-छोटे प्लाट बेचकर श्री राम नगर बसा दिया है। जिला प्रशासन को इसके शिकायत मिलने के बाद संबंधित तहसीलदार एवं एसडीएम द्वारा बोर्ड लगाया गया कि यह भूमि शासकीय है और इसकी खरीदी – बिक्री प्रतिबंधित है। यहां भूखंड क्रय विक्रय करने पर जेल भी हो सकती है। बावजूद इसके कुछ लोगों द्वारा यहां धड़ल्ले से प्लांट बेचे गए और पुरानी तारीख में मृत लोगों के नाम से नोटरिया बनवाई गई। नोटरी के दम पर यहां बड़ी संख्या में निर्माण हो गए हैं। आश्चर्य की बात है कि जिस जगह तहसीलदार एसडीएम को बोर्ड लगे हैं उसी जगह पर धड़ल्ले से सौदे और निर्माण हो रहा है।
ठगे गए गरीब परिवार
सरकारी जमीन बेचने के मामले में कुछ लोगों पर कार्रवाई हुई और जफर खान जैसे भूमिया को जेल भी हुई लेकिन शासकीय जमीन बेचने की कारस्तानी नहीं रुकी। बताया जाता है कि दो-तीन दलाल अभी भी यहां सक्रिय है वह दूसरों को प्लाट मालिक बढ़कर सरकारी जमीन पर प्लॉट की नोटिस कर रहे हैं। अब इससे लगी आसपास की जमीन भी बेची जा रही है।

Users Today : 61
Total Users : 18491
Views Today : 226
Total views : 33966
Who's Online : 0
Server Time : October 22, 2026 3:20 pm