दिसंबर के प्रारंभ में की गई कार्रवाई रुकी तो फिर शुरू हुई जानलेवा चाइनीज मांझा की बिक्री,
इंदौर। पतंग उड़ाने के नाम पर जानलेवा कांच युक्त चाइनीस मांझा फिर से शहर में बिकता नजर आ रहा है पुलिस प्रशासन की कार्रवाई में डील होने से मौत के सौदागरों ने फिर बाजार खोल लिया है और धड़ल्ले से चीनी मांझा बेच रहे हैं।
शहर में प्रतिबंधित चाइनीस मांझा की अवैध खरीदी बिक्री और भंडारण पर रोक है और दिसंबर के प्रारंभ में पुलिस प्रशासन ने बड़े पैमाने पर छानबीन कर कार्रवाई की थी, जिसके बाद विक्रय पर नियंत्रण था। लेकिन कुछ दिनों से पुलिस या कार्रवाई बंद होने से
चाइनीस मांझा की बिक्री फिर शुरू हो गई है। हालांकि व्यापारी अभी चोरी छुपे बेच रहे हैं लेकिन जान से खिलवाड़ करने वाले हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अब संक्रांति नजदीक है और पतंगबाजी का माहौल बनेगा इसके चलते प्रशासन को चाहिए कि एक बार फिर इस पर सख्ती की जाए।
पतंगबाजों पर भी हो कार्रवाई
इंदौर में पतंगबाजी के शौकीन बहुत हैं और संक्रांति पर तीन-चार दिन तक पतंग उड़ाने का जबरदस्त माहौल रहता है ऐसे में चाइनीस मांझा का उपयोग करने वाले पतंगबाजों तक पहुंचाना आसान है। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि चाइनीस मांझा का उपयोग कर पतंग उड़ाने वालों पर भी का कार्रवाई की जाए।
विनम्र अपील:
*चाइनीज मांझा बहुत धारदार होता है और इसके संपर्क में आने से न केवल पक्षियों की जान जाती है बल्कि हर साल सैकड़ों लोग इससे जख्मी होते हैं। इसलिए आम जनता भी इसके सतर्क रहे और चाइनीस मांझा बिक्री अथवा उपयोग करते हुए पाए जाने पर पुलिस को सूचित करें।
3 माह के लिए जिलाबदर समीर मेवाती
चाइनीस मांझा की बिक्री एवं भंडारण मैं लिफ्ट पाए जाने वाले समीर पिता सफीक निवासी मेवाती मोहल्ला को पर पुलिस कमिश्नर ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 3 माह के लिए जिलाबदर किया है। पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी किए गए आदेश अनुसार समीर का इंदौर जिले एवं इसकी सीमा से लगे क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।


Users Today : 5
Total Users : 15587
Views Today : 5
Total views : 27710
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 5:18 am