पंप हाउस 3 से छोड़ा नदी, नाला तालाबो में सिंचाई परियोजना का पानी
ग्राम साईखेड़ी में पूजा अर्चना कर ग्रामीणों ने लगाए नर्मदे हर के जयकारे
भीकनगांव ( खरगोन)। निमाड़ क्षेत्र में एक अच्छी सिंचाई परियोजना का शुभारंभ हुआ है इस सिंचाई परियोजना से न केवल खेतों में सिंचाई होगी, बल्कि तालाब और नाले में पानी छोड़ने से ग्रामीणों को पशुओं के लिए भी पानी मिलेगा तथा अन्य उपयोग भी किया जा सकेगा।
खरगोन जिले के भीकनगांव में मध्यप्रदेश सरकार की बिजलवाडा उद्वहन सिंचाई योजना का पानी पंप हाउस थ्री से छोड़ा गया। जहा ग्राम साईंखेड़ी में पानी पहुचने पर ग्रामीणों ने मां नर्मदा के पानी का विधिविधान से पूजा अर्चना कर नर्मदे हर के जयकारे लगाए। पानी पहुंचने पर किसानों के चेहरे पर खुशी से खिल उठे अधिकारी प्रवीण पटेल ने बताया कि बिजलवाड़ा सिंचाई योजना के पंप हाउस 3 से नदी नालों तालाबों में पानी छोड़ने से अभी करीब 18 गांवों के किसान पानी से लाभान्वित होंगे, जिससे किसानों के पशुओं को पीने का पानी ओर खेतों में सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। किसानों के खेतों तक करीब जून माह तक बिजलंजलवाडा सिंचाई योजना का पानी मिलेगा ।


Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 22
Total views : 30837
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 3:29 pm