खंडवा तरफ से आने वालों के लिए खिड़कियां सिराली, होशंगाबाद तरफ वालो के लिए टिमरनी में और इंदौर तरफ से जाने वालों के लिए हंडिया में की व्यवस्था
इंदौर ( जनहित मीडिया )। रविवार 21 दिसंबर को हरदा में होने वाले करणी सेना के “जन क्रांति न्याय आंदोलन” के लिए प्रदेश भर से कार्यकर्ता और अन्य जनमानस इकट्ठा हो रहा है। बड़ी तादाद में एकत्रित होने वाले लोगों के लिए स्थानीय रहवासियों ने हरदा के आसपास के कस्बों में भी व्यवस्था जुटाई है, ताकि आंदोलन में भाग लेने आने वाले कार्यकर्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

करणी सेना के आह्वान पर हरदा में 21 दिसंबर को “जन क्रांति न्याय आंदोलन” किया जा रहा है। इस आंदोलन में भाग लेने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के राजपूत समाज के साथ सभी जाती के लोग सहयोग कर रहे हैं। हरदा के आसपास नेमावर, टिमरनी, छीपावड, खिड़कियां, सिराली और रहटगांव जैसे कस्बों में आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए जलपान और विश्राम की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जारही है।
इंदौर, चापड़ा, देवास और उज्जैन की ओर से जाने वालों के लिए हंडिया (नेमावर) में जलपान और विश्राम की व्यवस्था की है। तो भोपाल और होशंगाबाद तरफ से आने वालों के लिए टिमरनी में वही भोपाल से नसरुल्लागंज होकर आने वालों के लिए करताना में व्यवस्था की गई है। जबकि बैतूल तरफ से आने वालों के लिए रहटगांव और टिमरनी तो खंडवा तरफ से आने वालों के लिए खिड़कियां छिपाबड और सिराली में स्थानीय रहवासियों ने व्यवस्थाएं की है। आंदोलन में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई है। रविवार को होने वाले इस बड़े आयोजन के लिए हरदा जिला करणी सेना अध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत ने शुक्रवार को विधि विवाह विधान से कार्य स्थल का भूमि पूजन किया है। आंदोलन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में आज ही कार्यकर्ता हरदा पहुंच रहे हैं तो कल रविवार सुबह से भी आगमन जारी रहेगा।
लोगों में भारी उत्साह
हरदा में हो रहे हैं बड़े आंदोलन को लेकर आसपास के ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी आंदोलन के लिए स्थानीय रहवासियों (आम आदमी) द्वारा उत्साह से सहयोग किया जा रहा है। राजपूत समाज के अलावा अग्रवाल, जैन, ब्राह्मण और अन्य जाति के संगठनों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है।
पुलिस भी मोर्चे पर तैनात
21 दिसंबर को होने वाले जन क्रांति न्याय आंदोलन के लिए शासन ने भी तैयारी कर ली है हरदा जिला पुलिस बल पिछले एक सप्ताह से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। पुलिस ने हरदा खिड़कियां टिमरनी में मार्च पास्ट भी निकाला। शुक्रवार से हरदा जिले की सीमाओं पर पुलिस के बेरीगेट्स तैयार हो गए हैं। कुछ लोगों द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस हरदा जाने वाले वाहनों को रोककर पूछताछ कर रही है।
इंदौर से जाएगी 200 से अधिक गाड़ियां
शनिवार दोपहर बाद इंदौर से 200 से अधिक दो पहिया वाहन हरदा के लिए रवाना हो रहे हैं। बड़ी संख्या में इंदौर अध्यक्ष ऋषिराज सिंह सिसोदिया के कार्यालय पर कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। इसके अलावा अन्य स्थानों से भी चार पहिया वाहनों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हरदा के जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य संगठनों के कार्यकर्ता भी हरदा जा रहे हैं।


Users Today : 9
Total Users : 13439
Views Today : 9
Total views : 23744
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 7:44 am