नक्सलियों को सरेंडर करवाने और सरकारी भर्तियां निकालने सहित 2 वर्ष में किए गए कार्यों के साथ भविष्य की प्लानिंग पर भी बात की
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपनी सरकार के 2 साल के कामकाज का हिसाब देते हुए कहीं उपलब्धियां की नई साथ ही भविष्य की प्लानिंग भी बताई गई। पिछले 42 दिनों में 42 नक्सलियों के सरेंडर करने के साथ ही यह भी बताया कि जनवरी 2026 तक मध्य प्रदेश को नक्सलबाद से मुक्त करेंगे। इसके अलावा मोहन यादव ने लाड़ली लक्ष्मी योजना में 1250 रुपए से 1500 रुपए करने और बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियों में भर्ती को भी अपनी सरकार की उपलब्धि बताया।
प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश हुआ नक्सल मुक्त, 42 दिन में 42 नक्सलवादियों ने किया सरेंडर
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वेच्छा से सेवाएं देने वाले बहादुर पुलिस अधिकारियों को दी बधाई। इसके अलावा भी मुख्यमंत्री यादव ने अन्य कहीं कार्य गिनाए और भविष्य की प्लानिंग भी बताई।
- नदी जोड़ो अभियान का क्रियान्वयन तेज
- अगले पांच साल में 100 लाख हेक्टेयर रकबे को सिंचित करने का लक्ष्य
- प्रदेश का बदला औद्योगिक परिदृश्य
- हम वेस्ट को वैल्यू में बदल रहे हैं, मध्यप्रदेश में कचरे और पराली से हो रहा है ऊर्जा उत्पादन।
- मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों की जानकारी वाली पुस्तकों का किया विमोचन
- जनजातीय कल्याण के लिए 40 हजार करोड़ की राशि का बजट में प्रावधान किया है
- प्रदेश में एक लाख सरकारी नौकरियों के पद भरे गए
- धार में प्रधानमंत्री मित्र पार्क की सौगात मिली है


Users Today : 53
Total Users : 18375
Views Today : 78
Total views : 33668
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 12:27 pm