खातीपुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही, कारखाना बंद करवाया
इंदौर। जिला प्रशासन एवं खाद्य औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सुमित गजक और कुल्फी के खातीपुरा स्थित कारखाने पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा औचक कार्रवाई की गई। उक्त कारखाने पर तिल एवं मूंगफली की गजक तैयार की जा रही थी। कारखाने पर गंदगी मेँ गजक का निर्माण किया जा रहा था। उक्त कारखाने के संचालक सुमित शिवहरे के पास कारखाने का फ़ूड लाइसेंस भी नहीं है। इस कारखाने से गुड, तिल, तिल गजक एवं मूंगफली दाना पट्टी के नमूने जाँच हेतु लिए गए। साथ ही कारखाने का फूल लाइसेंस न होने के कारण एवं गंदगी के बीच खाने की सामग्री बनाते पाए जाने पर निर्माण एवं विक्रय गतिविधि तत्काल प्रभाव से बंद करवाई गई तथा कारखाने को बंद करवाया गया।
खातीपुरा स्थित एक अन्य संस्थान गणभोग फूड्स का निरीक्षण किया गया। उक्त संस्थान से राजगीरा लड्डू एवं तिल लड्डू के नमूने जाँच हेतु लिए गए।

एक अन्य कार्रवाई में फिनिक्स सिटाडेल मॉल स्थित मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर पनीर, चावल एवं मैदा के नमूने लिए गए हैं। लिए गए सभी नमूनों को विस्तृत जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर भेजा गया है। जिनकी विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत आगे की कार्यवाही की जायेगी।


Users Today : 17
Total Users : 15652
Views Today : 31
Total views : 27843
Who's Online : 0
Server Time : July 23, 2026 3:29 pm