एक तिहाई कर्मचारी भी नहीं, सीवरेज भी ट्वीट नहीं होता फिर भी हर महीने 10 लाख से अधिक खर्च
मामला भानगढ़ रोड के 78 एमएलडी एसटीपी का
इंदौर। नगर निगम द्वारा पुराने एसटीपी प्लांट को चलाने के लिए हर महीने ठेकेदार कंपनी को 10 लाख रुपए से अधिक दिए जाते हैं। इसके एवज में जितने कर्मचारियों से काम। लेना चाहिए उसके यहां उसके एक तिहाई भी नहीं है और ना ही पूरा पानी ट्रीटमेंट होता है। नगर निगम की सवा करोड़ से अधिक का ठेकेदार और निगम के जिम्मेदार मजे ले रहे हैं।
इंदौर शहर के बीच से प्रवाहित होकर निकलने वाली कान और सरस्वती नदी में दूषित पानी नहीं जाए। गंदे मल मूत्र वाले पानी को नदी में जाने से रोकने के लिए नगर निगम द्वारा एसटीपी प्लांट बनाए गए हैं। अलग-अलग क्षमता के इन एसटीपी प्लांट से पानी को साफ करके नदी में छोड़ा जाता है लेकिन एक प्लांट ऐसा भी है जिसकी क्षमता 78 एमएलडी पानी ट्वीट करने की है लेकिन नगर निगम के संरक्षण में ठेके पर चलने वाली कंपनी प्लांट का सही उपयोग नहीं करते हुए 15 – 20 प्रतिशत पानी भी ट्वीट5 नहीं करती । कंपनी द्वारा पानी से पूरा सलज भी नहीं निकाला जाता। भानगढ़ रोड स्थित इस 78 एमएलडी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन के लिए ठेकेदार कंपनी “पार्श्व बिल्डर” को नगर निगम द्वारा 3 शिफ्ट में 65 कर्मचारियों से काम लेने के लिए प्रतिमाह 10 लाख रुपए से अधिक का भुगतान किया जाता है। लेकिन यहां कुल 15 कर्मचारी भी कार्यरत नहीं हैं। इतना ही नहीं पानी को ट्रीटमेंट करने के लिए प्लांट पर केमिस्ट का होना अनिवार्य है, लेकिन साइड पर केमिस्ट भी नहीं है। हमने पिछले एक सप्ताह में तीन चार बार जानकारी जुटाई, हर हमारी टीम को यहां चौकीदार सहित 3 कर्मचारी ही मिले। यह बात प्लांट पर मौजूद कर्मचारी ने भी कही। जबकि एक शिफ्ट में प्लांट पर 20 या इससे अधिक कर्मचारी होना चाहिए।
2 जिम्मेदार दोनों के अलग जवाब
अश्विन जनवदे, ट्रीटमेंट प्लांट प्रभारी नगर निगम इंदौर –
पुराने प्लांट में भी पूरे पानी का ट्रीटमेंट होता है, 78 एमएलडी की क्षमता वाला प्लांट भी अच्छा चल रहा है।
सुमंत लोहड़िया, पार्श्व बिल्डर ( ठेकेदार फर्म )-
प्लांट पुराना है इसलिए उसकी क्षमता प्रभावित हुई है। जितना काम किया जा सकता है उतना कर रहा है, वैसे भी नगर निगम हमको नई मशीन लगाने का पैसा नहीं देता।


Users Today : 7
Total Users : 13437
Views Today : 7
Total views : 23742
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 5:43 am