इंदौर — शहरों के विकास हेतु चलाई जा रही केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत योजना के तहत, इंदौर विधानसभा क्रमांक 1 के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में एक महत्वपूर्ण विकास कार्य का भूमिपूजन किया गया।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में इस क्षेत्र में ₹53 करोड़ की लागत से सीवर लाइन बिछाए जाने के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।
पूरे शहर में पुरानी हो चुकी सीवरेज लाइन को बदलकर नई लाइन डालने का काम किया जा रहा है। शहर के कई हिस्सों में सीवरेज का काम चल रहा है और छोटी बड़ी लाइन के लिए लगातार टेंडर भी हो रहे हैं। विकास और स्वच्छता पर फोकस वाली यह परियोजना के तहत इंदौर 1 में 53 करोड़ की लागत से सीवर लाइन बिछाई जाएगी। सीवर लाइन बिछने से इन क्षेत्रों में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होगा और नदी-नालों में दूषित पानी के बहाव को रोकने में मदद मिलेगी, जो कि अमृत योजना का मुख्य लक्ष्य है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियों और स्थानीय रहवासियों की उपस्थिति रही, जिनमें मंत्री विजयवर्गीय के अलावा नगर निगम के जल यंत्रालय प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू, अश्विनी शुक्ल, निरंजन सिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने का आश्वासन दिया और कहा कि सीवर लाइन का यह कार्य क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकता को पूरा करेगा।

Users Today : 9
Total Users : 15591
Views Today : 13
Total views : 27718
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 8:34 am