अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
इंदौर। बिजली कंपनी ने बिल भुगतान के लिए दीपावली के अवकाश के दिनों में भी केस काउंटर खुले रखे हैं। जारी आदेश अनुसार कल धनतेरस और 21 अक्टूबर दीपावली को काउंटर खुले रहेंगे।
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा के मद्देजर दीपावली के पर्व के मौके पर 18 अक्टूबर धनतेरस के दिन और 21 अक्टूबर गोवर्धन पूजा के दिन बिजली बिल भुगतान केंद्र खुले रखने का निर्णय लिया गया है। तदनुसार इंदौर जिले के 60 से ज्यादा जोन, वितरण केंद्रों एवं कंपनी क्षेत्र के 434 केंद्रों पर उपरोक्त दिनों में बिजली देयकों को जमा कराया जा सकेगा। इसके अलावा उपभोक्ता अपने मोबाइल, कंप्यूटर, टेबलेट, लेपटॉप इत्यादि उपकरणों से पेटीएम, फोन पे, गुगल पे, अमेजन, एमपी ऑन लाइन के माध्यम से घर बैठे कैशलेस बिजली बिल भुगतान कर सकते हैं। कैशलेस बिजली भुगतान पर नियामक आयोग द्वारा निर्धारित प्रोत्साहन राशि भी उपभोक्ता के बिजली बिल खाते में कंपनी द्वारा जमा की जाती है।
तारों से दूर करे आतिशबाजी
दीपावली पर पटाखे की चिंगारियां के चलते दुर्घटना की आशंका रहती है। जिसके चलते आगामी दीपावली को ध्यान में रखते हुए बिजली कंपनी द्वारा आमजन के लिए निर्देश जारी किए गए हैं कि बिजली के ट्रांसफार्मर और तारों से दूर आतिशबाजी करें।


Users Today : 41
Total Users : 18471
Views Today : 173
Total views : 33913
Who's Online : 1
Server Time : October 22, 2026 9:33 am