विकास प्राधिकरण में राजनीतिक बोर्ड की कवायद तेज, अध्यक्ष पद की दौड़ में कई दावेदार
इंदौर। प्राधिकरण में अध्यक्ष एवं संचालक पद के लिए कई दिनों से इंदौरी नेताओं की जुगाड़ के चल रही है, लेकिन नियुक्ति के लिए कोई संभावना नहीं दिख रही थी अब एक बार फिर इसके लिए कवायत तेज हो गई है। दावेदार भी भागदौड़ में लग गए। अध्यक्ष पद के लिए करीब आधा दर्जन नेताओं के नाम चर्चा में हैं। माना जा रहा है कि इस बार संघ और संगठन दोनों की पसंद अहम भूमिका निभाएंगे। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बने दो वर्ष होने वाले हैं, लेकिन अभी तक निगम, मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं। अब इंदौर विकास प्राधिकरण में भी राजनीतिक बोर्ड की कवायद शुरू हो रही है। इंदौर से कई नेता अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं और अपने राजनीतिक आकाओं के जरिए भोपाल के पदाधिकारियों को साधने में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि इस पद के लिए संगठन के अलावा संघ की पसंद भी मायने रखेगी।
ये हैं IDA अध्यक्ष के दावेदार
विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष पद के लिए पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे, मुकेश राजावत, जीतू जिराती, टीनू जैन, सुदर्शन गुप्ता, हरिनारायण यादव और सतीश शर्मा के नाम चर्चा में है। ज्ञात हो कि राजावत और टीनू जैन नगर अध्यक्ष की दौड़ में भी थे, लेकिन तब संगठन ने सुमित मिश्रा को नगर अध्यक्ष बनाया था। इस कारण दोनों IDA अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं और दीपावली के बाद घोषणा हो सकती है। अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष और संचालक मंडल भी काबिज होगा।
सिर्फ अध्यक्षों की नियुक्ति हुई
पिछली बार दो मर्तबा पहले अध्यक्ष की घोषणा की गई और कुछ समय बाद संचालक मंडल घोषित किया गया, लेकिन इस बार अध्यक्ष के साथ संचालक मंडल भी तय हो जाएगा। उधर भाजपा की नगर कार्यकारिणी की भी जल्दी ही घोषणा होगी। नामों को लेकर तीन माह पहले रायशुमारी हो चुकी है।



Users Today : 67
Total Users : 17064
Views Today : 100
Total views : 30981
Who's Online : 0
Server Time : September 6, 2026 9:12 pm