वोट चोर गद्दी छोड़ के समर्थन मे हस्ताक्षर अभियान, बूथ स्तर पर घर-घर जाकर भी कांग्रेस कार्यकर्ता कराएंगे हस्ताक्षर
इंदौर। कांग्रेस के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किए गए वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के समर्थन में 15 अक्टूबर को इंदौर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान शहर के सभी 85 वार्ड में एक ही दिन एक साथ चलेगा। इसी दिन ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाकर भी हस्ताक्षर करवाएंगे।
यह ऐलान इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आज गांधी भवन में आयोजित कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष और वार्ड अध्यक्ष की बैठक में किया। इंदौर शहर कांग्रेस के प्रभारी नियुक्त किए गए कांग्रेस नेता संजीव सक्सेना एवं विधानसभा प्रभारियो की उपस्थिति में यह बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए चौकसे ने कहा कि नगर प्रदेश और देश के स्तर पर भाजपा के द्वारा वोट की चोरी करके सरकार बनाने का काम किया जा रहा है। हमारे नेता राहुल गांधी ने तथ्य इकट्ठा कर पूरे देश के सामने इस हकीकत को उजागर कर दिया है। अब कांग्रेस के द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ पूरे देश


Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 22
Total views : 30837
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 3:27 pm