रतलाम। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने तथा यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर मुम्बई सेंट्रल से शकूर बस्ती के मध्य एसी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 09003/09004 मुम्बई सेंट्रल शकूर बस्ती एसी सुपरफास्ट स्पेशल दोनों दिशाओं में 46-46 फेरे चलेगी तथा इसका परिचालन प्रतिदिन किया जाएगा।
रतलाम रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09033 मुम्बई सेंट्रल शकूर बस्ती एसी स्पेशल मुम्बई सेंट्रल से 15 अक्टूबर से 29 नवम्बर 2025 तक चलेगी। यह ट्रेन मुम्बई सेंट्रल से प्रतिदिन 10.30 बजे चलेगी तथा अगले दिन प्रात: 8 बजे शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन पहुँचेगी। इसका रतलाम आगमन शाम 7 बजे तथा प्रस्थान सवा 7 बजे होगा एवं नागदा आगमन रात्रि 8 बजे तथा नागदा से प्रस्थान रात 8.10 बजे होगा। इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 09004 शकूर बस्ती मुम्बई सेंट्रल एसी स्पेशल, शकूर बस्ती से 16 अक्टूबर से 30 नवम्बर 2025 तक चलेगी। यह ट्रेन शकूर बस्ती से प्रतिदिन 10.15 बजे चलेगी तथा अगले दिन 10.30 बजे मुम्बई सेंट्रल पहुँचेगी। इस ट्रेन का नागदा आगमन 21.50 बजे एवं प्रस्थान रात 9. 52 बजे होगा तथा रतलाम आगमन रात 10.40 बजे एवं प्रस्थान रात 10.50 बजे होगा।
इस ट्रेन का दोनों तरफ से बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडोन सिटी, भरतपुर, मथुरा, कोसी कलां एवं दिल्ली सफदरजंग स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन 20 थर्ड एसी कोच के साथ चलेगी। यात्री ट्रेन से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, यात्री रेल मदद ऐप अथवा 139 रेल मदद नंबर का उपयोग भी कर सकते हैं।


Users Today : 10
Total Users : 15592
Views Today : 16
Total views : 27721
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 10:00 am