भोपाल। सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा और पवित्र त्योहार करवा चौथ आज, 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जा रहा है। पति की लंबी उम्र की कामना के साथ महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला (बिना पानी) व्रत रखेंगी। यह व्रत रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने और अपने पति के हाथों से पानी पीकर ही खोला जाएगा।
इस वर्ष का करवा चौथ विशेष है, क्योंकि खगोल विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के अनुसार, इस बार चंद्रमा पृथ्वी के अधिक करीब होगा, जिसके कारण यह बड़ा और बेहद आकर्षक दिखाई देगा।
मध्य प्रदेश में सबसे पहले कहां दिखेगा चांद?
मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय में अंतर रहेगा। यह अंतर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी छोर के कारण है।
- सबसे पहले चंद्रदर्शन: प्रदेश के पूर्वी शहर सिंगरौली में सबसे पहले चांद दिखाई देगा।
- सबसे अंत में चंद्रदर्शन: पश्चिमी भाग के शहर आलीराजपुर में चांद सबसे अंत में दर्शन देगा।
सारिका घारू ने बताया कि मध्य प्रदेश की इस पूर्व से पश्चिम तक की चंद्रयात्रा में लगभग 39 मिनट का समय लगेगा।
आपके शहर में चंद्रोदय का अनुमानित समय (Karwa Chauth Moon Rise Time)
व्रत खोलने के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय चंद्रोदय का होता है। राजधानी भोपाल में चांद निकलने का अनुमानित समय रात 8:26 बजे रहेगा।



Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 22
Total views : 30837
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 3:53 pm