
जीएसटी हेल्पलाइन नंबर पर 4000 से अधिक शिकायत
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा प्रोडक्ट पर जीएसटी कम करने के बाद भी कीमत कम नहीं होने और जीएसटी का सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं होने के कारण हेल्पलाइन नंबर पर लगातार शिकायतें मिल रही है। अब तक हजारों की संख्या में शिकायत दर्ज हो चुकी है और शिकायतों का सिलसिला जारी है।
केंद्र सरकार ने जीएसटी का दूसरा चरण लागू करते हुए कई उत्पादों से जीएसटी काम किया है। अधिकांश प्रोडक्ट पर 5 और 12 प्रतिशत जीएसटी लागू की गई है जबकि पूर्व में अधिक थी। GST घटने के बाद अब उत्पादों की कीमत काम होना चाहिए लेकिन कीमतों में कोई अंतर नहीं आया। इसको लेकर उपभोक्ताओं तथा फुटकर विक्रेताओं ने शिकायतें करना शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि सरकार ने घोषणा कर दी है आदेश जारी कर दिए हैं लेकिन जीएसटी का सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं हो रहा है जिसके कारण उपभोक्ताओं को लाभ नहीं मिल पारहा है। मैं जीएसटी शेड्यूल का सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं होने से शिकायतें बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार जीएसटी काउंसलिंग के हेल्पलाइन नंबर पर जीएसटी घटाने के बाद अब तक 4000 से अधिक शिकायतें पहुंच चुकी है।
सरकार ने जीएसटी घटाई है लेकिन उसके सही क्रियान्वयन को लेकर ठोस पहल नहीं होने से जीएसटी कस्टमर केयर हेल्प लाइन नंबर पर सरकार को 4000 से अधिक शिकायत मिली है।
Users Today : 96
Total Users : 18418
Views Today : 134
Total views : 33724
Who's Online : 2
Server Time : October 21, 2026 9:42 pm